लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024) के नतीजों में असम में बीजेपी ने 14 में से 9 सीटों पर कब्जा जमाया है। बाकि बचे सीटों पर भाजपा बुरी तरह हारी है इन जिलों में शामिल है नागांव और धुबरी। इन जिलों के परिणाम को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दावा किया कि नागांव और धुबरी में लोकसभा चुनाव के नतीजे इस बात की ओर इशारा करते हैं कि राज्य के सामाजिक ताने-बाने की नींव 'बहुत कमजोर' है।कांग्रेस विधायक रकीबुल हुसैन ने धुबरी सीट पर रिकॉर्ड 10 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की, जबकि पार्टी के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई नागांव में 2,12,231 वोटों से विजयी हुए। सरमा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नागांव और धुबरी के खतरनाक चुनाव परिणामों ने फिर साबित कर दिया है कि असम के सामाजिक ताने-बाने की नींव बहुत कमजोर है... रकीबुल हुसैन 10 लाख से अधिक वोटों से जीते। इसका क्या मतलब है? यह हमारे समाज और 'जातीय जीवन' (राष्ट्रीय जीवन) के सामने खतरे को दर्शाता है।
Assam Election Result: 'असम की नींव बहुत कमजोर...', सीएम सरमा ने क्यों बताया राज्य के चुनावी परिणाम को खतरनाक?
