मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी,,,9 जून को तीसरी बार शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। सभी कार्मिक विभागों ने पिछले 5 साल में भर्ती हुए सारे कार्मिकों के दस्तावेजों की गहन जांच करने के आदेश जारी किए है। इन सभी विभागों में आंतरिक कमेटी जांच करेगी। साथ ही संदिग्ध कार्मिकों की सूचना SOG को देने के निर्देश भी दिए है। सीएम शर्मा का ये निर्णय लेने का कारण पिछली भर्तियों में लगातार धांधली सामने आना बताया जा रहा है। कार्मिकों विभागों ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि विगत 05 वर्षों में विभिन्न विभागों में की गई भर्तियों में फर्जी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज प्रस्तुत कर एवं डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाकर कथित अभ्यर्थियों द्वारा सरकारी नौकरियां प्राप्त की गई हैं। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए प्रत्येक विभाग के द्वारा विगत 05 वर्षों में भर्ती किए गए कर्मचारियों के संदर्भ में आन्तरिक कमेटी गठित कर यह जांच कर लें कि परीक्षा देने वाला एवं नौकरी करने वाला लोकसेवक दोनों एक ही व्यक्ति है। साथ ही भर्ती किये गये कर्मचारियों के शैक्षणिक पात्रता के दस्तावेज एवं आवेदन के समय प्रस्तुत आवेदन पत्र, फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि की भी भली-भांति जांच करवाई जाए। जांच के उपरान्त जिन कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में सूचनाएं संदिग्ध प्रकट हो, उनकी सूचना एसओजी को उपलब्ध कराई जाये।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग दिया ज्ञापन
श्री देवनारायण गौशाला समिति धानु गांव के सदस्यों व ग्रामीणों ने देवनारायण की बनी पर अतिक्रमण करने...
Nepal Plane Crash: पिछले साल 68 लोगों की मौत... दुखद है नेपाल में हवाई दुर्घटनाओं का इतिहास; 1992 का विमान हादसा था सबसे भयावह
Nepal Plane Crash: बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शोर्य...
3 सबसे खराब प्रोटीन श्रोत | 3 Worst Protein Food Sources | #proteinsource #protein
3 सबसे खराब प्रोटीन श्रोत | 3 Worst Protein Food Sources | #proteinsource #protein