लाखेरी. निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लाखेरी क्षेत्र के बालापुरा के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो दोस्तों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा कंसुआ निवासी धीरेंद्र सक्सेना आयु 43 वर्ष व गोवर्धनपुरा कोटा निवासी बिट्टू उर्फ नरेंद्र जादौन कोटा से बुधवार रात को कार से कोटा से मेरठ के लिए जा रहे थे। इसी बीच निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लाखेरी क्षेत्र के बालापुरा के समीप असंतुलित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना रात्रि 11:00 के करीब की बताई जा रही है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों कार सवार युवकों को लाखेरी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक दोनों युवक व्यावसायिक काम को लेकर मेरठ जा रहे बताएं। गुरुवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में दोनों शव के पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મહુવા સર્વ સમાજ સેવા કરવાની ભાવના રાખી પોપટભાઈ ફાઉન્ડેશન દ્વારા સોશિયલ મીડિયા આશ્રમ નુ ખાત મર્હુત
મહુવા સર્વ સમાજ સેવા કરવાની ભાવના રાખી પોપટભાઈ ફાઉન્ડેશન દ્વારા સોશિયલ મીડિયા આશ્રમ નુ ખાત મર્હુત
अमानगंज कटनी रोड बाईपास के पास मोटरबाइक अनियंत्रित होकर गिरी एक युवक हुआ घायल
पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली अमानगंज कटनी मुख्य...
વઢવાણ પોલીસ મથકનાં પીએસઆઇની બદલી થતા વિદાય સમારંભ યોજાયો
તાજેતરમાં સુરેન્દ્રનગર જિલ્લા પોલીસ વડા હરેશકુમાર દુધાત દ્વારા મહત્વપૂર્ણ નિર્ણય કરી અને...
थर्मल चौराहे पर फूँका संयुक्त उद्यम (जेवी) का पुतला - कोटा थर्मल में निजीकरण के विरुद्द भारी आक्रोश
राजस्थान में एक एक करके सभी पावर प्लांटो के संयुक्त उद्यम (जेवी) किए जाने के विरुद्द विगत 32...