जनपद जौनपुर के लोकसभा मछलीशहर में,पूर्वांचल की सबसे कम उम्र की सासंद बनीं प्रिया सरोज। मालूम होकि जनपद जौनपुर के लोकसभा मछलीशहर में,पूर्वांचल के 10 जनपदों की 13 लोकसभा सीट से इस बार के आम चुनाव में, पहली बार प्रमुख राजनीतिक दलों ने पांच महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाया। हालांकि वर्ष 2014 से जारी रिवाज कायम रहा। और लगातार तीसरी बार दो महिला प्रत्याशी ही संसद तक पहुंच पाईं। चुनाव जीतने वाली महिला प्रत्याशियों में, मिर्जापुर लोकसभा से अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल और मछलीशहर (सु.) संसदीय क्षेत्र से प्रिया सरोज शामिल हैं। पूर्वांचल में, इस बार लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर से अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल, मछलीशहर (सु.) से प्रिया सरोज, राबर्ट्सगंज (लो.) से रिंकी कोल और लालगंज (सु.) से भाजपा की नीलम सोनकर और बसपा की डॉ. इंदू चौधरी प्रत्याशी थीं। अनुप्रिया पटेल को मिर्जापुर जिले के मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुन कर संसद भेजा। वह पूर्वांचल की इकलौती महिला नेता हैं, जो लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीती हैं। इसके अलावा प्रिया सरोज को पहले ही प्रयास में, मछलीशहर (सु.) लोकसभा सीट से संसद तक का सफर तय करने का शुभ अवसर मिला। वहीं, तीन अन्य महिला प्रत्याशियों रिंकी कोल, नीलम सोनकर और डॉ. इंदू चौधरी को उनके लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने खारिज कर दिया। पूर्वांचल के 10 जनपदों से 1952 से लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव तक महज छः महिलाएं ही आठ बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद तक पहुंच पाई। पूर्वांचल में, पहली बार आजमगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की मोहसिना किदवई वर्ष 1978 का उपचुनाव जीती थीं। फिर, छह वर्ष बाद 1984 में, चंदौली लोकसभा क्षेत्र से दिग्गज कांग्रेसी रहे पंडित कमलापति त्रिपाठी की बहू चंद्रा त्रिपाठी ने कांग्रेस के सिंबल पर आम चुनाव में,जीत दर्ज की थी। इसके बाद वर्ष 1996 में, दस्यु सुंदरी फूलन देवी मिर्जापुर लोकसभा सीट से सपा के सिंबल पर चुनाव जीतीं। वर्ष 1999 का आम चुनाव फूलन देवी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर पुनः मिर्जापुर से जीतीं। वर्ष 2014 के आम चुनाव हुए तो, मिर्जापुर से अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल और लालगंज (सु.) लोकसभा सीट से भाजपा की नीलम सोनकर सांसद चुनी गईं। वर्ष 2019 के आम चुनाव में, मिर्जापुर से एक बार फिर अनुप्रिया पटेल और लालगंज (सु.) सीट से बसपा की संगीता आजाद सांसद चुनी गईं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાલેજ નારેશ્વર માર્ગ ને ચોમાસા ની શરૂઆત થતાં પેહલા કામગીરી પૂર્ણ કરવા સામાજિક અગ્રણી મિનેષ એડવોકેટ
પાલેજ નારેશ્વર માર્ગ ને ચોમાસા ની શરૂઆત થતાં પેહલા કામગીરી પૂર્ણ કરવા સામાજિક અગ્રણી મિનેષ એડવોકેટ
Kerala: कोझिकोड में CPI (M) नेता की हत्या, पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक स्थानीय नेता, पीवी सत्यनाथन की केरल के कोझिकोड जिले...
शिवसेना-भाजपचा संघर्ष कुठल्या थराला? Shiv Sena vs BJP | Dahi Handi
शिवसेना-भाजपचा संघर्ष कुठल्या थराला? Shiv Sena vs BJP | Dahi Handi
અમરનાથ યાત્રા મોકૂફ: ભારે વરસાદ બાદ ભૂસ્ખલનને કારણે રિયાસીમાં 30 મકાનો ધરાશાયી, શ્રીનગર-લેહ હાઇવે અટકી ગયો
રિયાસી જિલ્લાના થુડુ બ્લોકના બાસન ગામમાં ચોમાસાના વરસાદે ભૂસ્ખલનને કારણે 30 મકાનો ધરાશાયી થયા છે....
Seema Haider Breaking LIVE: सीम से ATS की जांच खत्म, रो-रो कर Sachin का हुआ बुरा हाल | UP News
Seema Haider Breaking LIVE: सीम से ATS की जांच खत्म, रो-रो कर Sachin का हुआ बुरा हाल | UP News