चुनावी नतीजे आने से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से लगभग 35 मिनट तक मुलाकात की और शाम को वो गृहमंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। एग्जिट पोल के अनुमान के बाद जीत को लेकर आश्वस्त बीजेपी ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। खबर आ रही है कि कल शाम नतीजे आने के बाद पीएम अपने आवास से लेकर बीजेपी हेडक्वार्टर तक रोड शो करेंगे। यह पहली बार होगे जब पीएम मोदी जीत से बाद इस तरह से जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी प्रचार के दौरान और कई टीवी इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि मोदी 3.0 के अगले 100 दिन का रोड मैप बना चुके हैं। रिजल्ट आने के तुरंत बाद वो अपने काम को पूरा करने में जुट जाएंगे। लेकिन इस बीच जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी के बीच हुई मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एक थ्योरी यह बताई जा रही है कि बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को राज्य में हुए लोकसभा चुनाव के संभावित नतीजों के बारे में जानकारी दी है।नीतीश कुमार की पीएम मोदी से हुई इस मुलाकात को 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद घटे घटनाक्रम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार स्वयं इस बार 2019 का इतिहास दोहराना नहीं चाहते। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन का हिस्सा होने और बड़ी जीत मिलने के बावजूद नीतीश कुमार केंद्र में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर नाराज हो गए थे। भाजपा और जेडीयू दोनों ही इस बार 2019 के प्रकरण को दोहराने से बचना चाहते हैं।लेकिन दूसरी तरफ यह कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार बिहार के सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे और मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो अगर नीतीश कुमार ऐसा करते हैं तो पहली बार राज्य में कोई भाजपा नेता मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा आलाकमान से हुई इस मुलाकात में उन्हें मोदी मंत्रिमंडल किसी बड़ी जिम्मेदारी दी जाने की बात की बात कही जा रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ಆರೋಗ್ಯ ಇಲಾಖೆಯಲ್ಲಿ 2021ರಲ್ಲಿ ಆಯ್ಕೆಯಾದ 88 ದಂತ ವೈದ್ಯಾಧಿಕಾರಿಗಳ ನೇಮಕಾತಿಯಲ್ಲಿ ಭ್ರಷ್ಟಾಚಾರ ನಡೆದಿದೆ ಎಂಬ ಆರೋಪ ಕೇಳಿ ಬಂದಿದೆ.
ಏಪ್ರಿಲ್ 15, 2024
ಬೆಂಗಳೂರು ಪ್ರೆಸ್ ಕ್ಲಬ್ ನಲ್ಲಿ ಇಂದು ದಂತ ವೈದ್ಯರಾದ ನರಸಿಂಹಮೂರ್ತಿ ಅವರು ಪತ್ರಿಕಾಗೋಷ್ಠಿ...
कितने तरह होते है ह्रदय रोग || how many types of heart disease are there
कितने तरह होते है ह्रदय रोग || how many types of heart disease are there
लक्षित समूह चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर किया जागरूक
शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली व नाला निर्माण का कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास...
વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી નવરાત્રી ના પાવન પર્વ માં માં કરશે મહત્વ પૂર્ણ યોજનાઓ નું લોન્ચિંગ
🛑 *BREAKING NEWS* 🛑
- વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદી નવરાત્રીના પાવન પર્વે કરશે મહત્વપૂર્ણ...
पुलिस कर्मियों को बाँधी राखी ,लिया रक्षा का वचन ।
सुल्तानपुर.विश्व हिंदू परिषद ,मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहिनों द्वारा हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी...