जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने सोमवार को बड़ा एलान किया। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही तैयारियां शुरू की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग बहुत जल्द केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया शुरू करेगा। दरअसल, लोकसभा चुनाव के नतीजों से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस ब्रिफिंग की। इस दौरान राजीव कुमार से जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्लानिंग को लेकर सवाल पूछे गए। चुनाव आयोग प्रमुख ने बताया कि 'हम बहुत जल्द जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया शुरू करेंगे, हम मतदाताओं के मतदान से बहुत उत्साहित हैं। जम्मू और कश्मीर में चार दशकों में सबसे अधिक मतदान हुआ जो कुल मिलाकर 58.58 प्रतिशत और घाटी में 51.05 प्रतिशत रहा।’जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर संसद के निचले सदन में जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर, बारामुल्ला और अनंतनाग-राजौरी से पांच सांसद है। 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहला चुनाव हुआ। मार्च में लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते समय सीईसी से जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की योजना के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, 'चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
6500 mAh बैटरी वाला फोन जल्द होगा लॉन्च, Qualcomm के पावरफुल प्रोसेसर के साथ होगी एंट्री
Realme ने कन्फर्म किया है कि अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 7 Pro को इस महीने के अंत में...
Kisan Andolan Update: Rakesh Tikait ने किया बड़ा ऐलान '26 फरवरी को ट्रैक्टर दिल्ली जाएगें किसान'
Kisan Andolan Update: Rakesh Tikait ने किया बड़ा ऐलान '26 फरवरी को ट्रैक्टर दिल्ली जाएगें किसान'
Pakistan: पुलिस ने इमरान खान की पार्टी के नेता जुल्फी बुखारी के आवास पर मारा छापा, किया सील
इस्लामाबाद (पाकिस्तान), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर कार्रवाई में पुलिस...
રાજ્યમાં લમ્પી વાઇરસનો હાહાકારઃ 20 જિલ્લાનાં 1935 ગામમાં 1431 પશુનાં મોત
રાજ્યના 20 જિલ્લામાં લમ્પી વાઇરસ કેર બનીને ગૌવંશ પર ત્રાટકી રહ્યો છે, તેવા તબક્કામાં લમ્પી...
ઉપરવાસમાં ભારે વરસાદ થતાં દાંતીવાડા ડેમના 6 દરવાજા ખોલાયા
બનાસકાંઠા જિલ્લામાં અને દક્ષિણ રાજસ્થાનમાં સારા વરસાદને લીધે દાંતીવાડા બંધમાં સારા પ્રમાણમાં...