पाकिस्तान में आर्थिक संकट से किसी तरह की राहत नहीं मिल रही है। देश की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूटी हुई है और देश कंगाली से जूझ रहा है। साथ ही पाकिस्तान में महंगाई भी बहुत बढ़ गई है। पाकिस्तान कर्ज़ से भी जूझ रहा है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की स्थिति बेहद ही खराब चल रही है और इसकी तुलना भारत की अर्थव्यवस्था से तो की भी नहीं जा सकती। भारत का सेंट्रल बैंक आरबीआई – रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया भी पैसों के मामले में पाकिस्तान से काफी आगे है और हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार तो आरबीआई की स्थिति पूरी पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था से बेहतर है। हाल ही में आरबीआई की बैलेंस शीट सामने आई है और यह पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था से करीब 2.5 गुना ज़्यादा है। आरबीआई की बैलेंस शीट मार्च, 2024 तक 11.08% बढ़कर 70.48 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वहीं पाकिस्तान की पूरी अर्थव्यवस्था 28.21 लाख करोड़ रुपये ही है। आरबीआई की बैलेंस शीट सिर्फ पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से 2.5 गुना ज़्यादा नहीं है, बल्कि अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को मिला भी दिया जाए, तो भी आरबीआई की बैलेंस शीट दोनों देशों की अर्थव्यवस्था से ज़्यादा है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शीर्ष अदालत ने छात्रों की याचिका पर मणिपुर सरकार को दिया आदेश, राज्य के बाहर UPSC परीक्षा देने को अभ्यर्थियों को मिलेंगे तीन हजार
दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर सरकार को हिंसा प्रभावित पहाड़ी जिलों के सिविल सेवा के...
Bangladesh Crisis: बांग्लादेश के हालात पर Aaj Tak से क्या बोले Sheikh Hasina के बेटे? | Aaj Tak
Bangladesh Crisis: बांग्लादेश के हालात पर Aaj Tak से क्या बोले Sheikh Hasina के बेटे? | Aaj Tak
Poco M6 5G: पावरफुल प्रोसेसर के साथ इस दिन लॉन्च होगा पोको का स्मार्टफोन, जानें क्या मिलेंगे स्पेसिफिकेशन
Poco M6 5G स्मार्टफोन 22 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट पर इसका एक लैंडिंग पेज...
ડીસામાં સિવિલના તબીબે બાળકનું નવજીવન બક્ષ્યું
ડીસા સિવિલ હોસ્પિટલમાં સાત દિવસના બાળકને પીળિયાની અસર થતા તબિયત અત્યંત નાજુક થઈ જતા સારવાર માટે...
ભીલડી માર્કેટયાર્ડ ની પાંચ દુકાનો ને તસ્કરોએ નિશાન બનાવી
ડીસા તાલુકાના ભીલડી માર્કેટ્યાર્ડ માં આવેલ પેઢીઓમાં એકી સાથે તસ્કરોએ નિશાન બનાવતા...