फलोदी सट्टा बाजार की तरह सीकर सट्टा बाजार ने भी देश में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की है। सीकर सट्टा बाजार को उम्मीद है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 302-305 के करीब सीटें जीत लेगी। कांग्रेस को 55 से 65 सीटें मिलने का आकलन है। शेष सीटें अन्य दलों में बंट रही है। राजस्थान में सीकर सट्टा बाजार ने भाजपा के करीब 19-20 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है, जिन सीटों पर राजस्थान में भाजपा की जीत का अनुमान जताया जा रहा है, उनमें जोधपुर, राजसमंद, कोटा, झालावाड़-बारां, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, बीकानेर, पाली और अजमेर आदि शामिल हैं। वहीं कांग्रेस का दौसा, टोंक-सवाई माधोपुर और बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट समेत कुछ सीटों पर जीत का अनुमान है। सट्टा बाजार नागौर सीट पर हनुमान बेनीवाल और सीकर सीट पर अमराराम की जीत का संकेत दे रहा है। सीकर और नागौर में कांग्रेस ने खुद परहेज कर माकपा के कॉमरेड अमराराम और RLP हनुमान बेनीवाल पर किला जीतने की जिम्मेदारी डाली है। 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राजस्थान की सभी 25 सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई थी।अगर सीकर सट्टा बाजार के अनुमान सही निकलते हैं तो यह राजस्थान भाजपा के लिए झटका होगा, क्योंकि पार्टी यहां हैट्रिक का दावा कर रही है। वहीं सीकर सट्टा बाजार के अनुमान में बाड़मेर-जैसलमेर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी की जीत मुश्किल बताई जा रही है। ऐसे में इस बाजार के अनुमानों में प्रदेश में कई दिग्गजों की हार होती नजर आ रही है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में 400 सीटें जीतने का दावा किया है। हालांकि सट्टा बाजार के आकलन और भाजपा के दावे का पता 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन ही पता चलेगा। सट्टा बाजाार में सीटों को लेकर होने वाले सौदों का अपना गणित है। राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों की जीत के भाव अलग-अलग कारणों के चलते बदलते रहते हैं। चुनाव में हार-जीत के आकलन का प्रत्याशी का चेहरा, समर्थकों की चुनावी सभा में भीड़ व जातीय सहयोग, वोटिंग प्रतिशत के साथ पार्टी के ओहदे को ध्यान में रखते हुए भाव तय किए जाते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
छ. संभाजीनगर येथील वासडीचा पेढा | थेट दुबई पर्यत गेलेला पेढा | मोठे मोठे नेते खतात आवर्जून हा पेढा
छ. संभाजीनगर येथील वासडीचा पेढा | थेट दुबई पर्यत गेलेला पेढा | मोठे मोठे नेते खतात आवर्जून हा पेढा
Muslim man death: दिल्ली में युवक पर प्रसाद चोरी करने का आरोप, मौत...क्या बोले परिजन? (BBC Hindi)
Muslim man death: दिल्ली में युवक पर प्रसाद चोरी करने का आरोप, मौत...क्या बोले परिजन? (BBC Hindi)
વઢવાણ, સુરેન્દ્રનગર,જોરાવરનગરમાં 51 સ્થળે 257 કેમેરા પર વોચ
વઢવાણ:સુરેન્દ્રનગર-વઢવાણ, રતનપર અને જોરાવનગર શહેરોમાં બનતા વિવિધ બનાવના ડિટેક્શનમાં તથા ટ્રાફિક...
निलेश विश्वकर्मा यांना हजारो महिलांनी बांधली राखी
जय हिंद क्रीडा मंडळाच्या वतीने धामणगाव रेल्वे शहरातील माहेश्र्वरी भवन येथे सामुहिक रक्षाबंधन...
કોમનવેલ્થ ગેમ્સમાં આ બે ભારતીયો પર આશા! લાવી શકે છે 2 ગોલ્ડ મેડલ
સ્વિમિંગ માસ્ટર શ્રીહરિ નટરાજ અને મહિલા વેઈટલિફ્ટર મીરાબાઈ ચાનુ દેશને ગોલ્ડ મેડલ અપાઈ શકે...