लोकसभा चुनाव का रिजल्ट जारी होने से पहले शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान भाजपा की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया. पहले दिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भवन निर्माण समिति की बैठक ली, जिसमें प्रदेश चुनाव सहप्रभारी विजया रहाटकर, महामंत्री जितेन्द्र गोठवाल, उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीपी जोशी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'राजस्थान के लोगों के आशीर्वाद से विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा. बीजेपी जीतेगी. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसी ही बात कही थी कि वे 156 से अधिक सीटें जीतेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. राजस्थान में 25 की 25 सीटें हम जीत रहे हैं. चिंता कांग्रेस को करनी चाहिए. हम अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं.' इतना ही नहीं, जोशी ने गहलोत के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले नेताओं पर दिए बयान पर भी पलटवार किया. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्ता का दोहन किया. इस वजह से कांग्रेस के नेताओं को भाजपा ज्वाइन करने की जरूरत पड़ी. कांग्रेस भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबी हुई सरकार थी, जिसका परिणाम राजस्थान की भोली भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है. ERCP को लेकर भी कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को गुमराह किया. लेकिन अब राजस्थान में भजनलाल सरकार पानी, बिजली, चिकित्सा व अन्य सुविधाओं को लेकर कार्य कर रही है.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सुंगरहा में हुआ स्वास्थ्य मेले का आयोजन
पन्ना।
सुंगरहा में हुआ स्वास्थ्य मेले का आयोजन*
शाहनगर अंतर्गत सुंगरहा उप स्वास्थ्य...
માંગરોળ તાલુકામાં વધુ એક વાડલા ગામે ખેડુતોની મગફળીનો પાક પશુઓના ચારા સહીતના તમામ પાક નિષ્ફળ
માંગરોળ તાલુકામાં વધુ એક વાડલા ગામે ખેડુતોની મગફળીનો પાક પશુઓના ચારા સહીતના તમામ પાક નિષ્ફળ
पाठ्यक्रम गुणवत्ता की कसौटी पर आरटीयू निरंतर अग्रसर : प्रो. एसके सिंह, कुलपति
प्रदेश में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमो के विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा उच्च मानको के साथ उनके...
Tunnel Rescue: मनोज तिवारी ने 41 श्रमिकों को बचाने में छह खनिकों को सम्मानित किया | ABP GANGA LIVE
Tunnel Rescue: मनोज तिवारी ने 41 श्रमिकों को बचाने में छह खनिकों को सम्मानित किया | ABP GANGA LIVE
निलंबित कांस्टेबल रविंद्र मलिक को नयापुरा थाना पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
कोटा नयापुरा थाना पुलिस ने निलंबित कांस्टेबल रविंद्र मलिक को हरियाणा से गिरफ्तार किया है, नयापुरा...