सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस्तीफे का ट्रेंड चल रहा है. (#भजनलाल_शर्मा_इस्तीफा_दो) के नाम से चल रहे ट्रेंड के पीछे भाजपा के पांच महीने की सरकार से लोगों की नाखुशी है. लोगों का कहना है कि जिन वादों के साथ भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई, आज सरकार उन्हीं मुद्दों को अनदेखा कर रही है. खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी से लोग नाराज हैं. इसके अलावा बिजली और पानी का संकट है. गर्मी की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था धराशाई हो गई है. खुद भाजपा के नेता इसको लेकर सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस्तीफे का ट्रेंड चल रहा है. (#भजनलाल_शर्मा_इस्तीफा_दो) के नाम से चल रहे ट्रेंड के पीछे भाजपा के पांच महीने की सरकार से लोगों की नाखुशी है. लोगों का कहना है कि जिन वादों के साथ भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई, आज सरकार उन्हीं मुद्दों को अनदेखा कर रही है. खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में बढ़ोतरी से लोग नाराज हैं. इसके अलावा बिजली और पानी का संकट है. गर्मी की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था धराशाई हो गई है. खुद भाजपा के नेता इसको लेकर सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में तो और बुरा हाल है. इस पर विपक्ष भी सरकार पर लगातार हमलावर है. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि, 'मौसम विभाग ने महीनों पहले प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान किया था, किन्तु राजस्थान सरकार ने प्रदेशवासियों को सुचारू बिजली सप्लाई हेतु कोई कार्ययोजना नहीं बनायी. जिसका परिणाम है कि प्रदेश में उपभोक्ताओं के लिए 600 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली की कम सप्लाई हो रही है तथा प्रदेशवासियों को इस भीषण गर्मी में घण्टों अघोषित बिजली कटौती का सामना कर परेशानी उठानी पड़ रही है.' उधर ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर बिजली संकट का ठीकरा पूरवर्ती कांग्रेस सरकार पर फोड़ रहे हैं. उन्होंने पूरवर्ती गहलोत सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने अन्य राज्यों से बिजली उधार ली थी, जिसे उनकी सरकार वापस लौटा रही है. नागर ने दावा किया कि राजस्थान सरकार को हर दिन करीब 2 करोड़ यूनिट बिजली अन्य राज्यों को वापस लौटानी पड़ रही है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने CM भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा, 'मुखिया जी राजस्थान को क्राइम कैपिटल बना दिया. आपकी सरकार ने बेटी बचाओ का नारा देने वाली बीजेपी सरकार के शासन में बेटियों के साथ दरिंदगी के आंकड़े मन की पीड़ा को बढ़ाने वाले हैं. मुख्यमंत्री जी प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर आपकी सरकार और प्रशासन पूरी तरह से असफल नजर आ रहा है. आप को नैतिक जिम्मेदारी लेकर महिलाओ के प्रति आपकी जवाबदेही तय करनी चाहिए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बिहार के रूपौली सहित 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, उपचुनाव में कड़ी फाइट।
बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के...
ગુજરાત યોગ બોર્ડ, સાવરકુંડલાના યોગ ટ્રેનર્સ એ મહિલા દિન ની ભવ્ય ઉજવણી કરી@Gujarati24KalakNews
ગુજરાત યોગ બોર્ડ, સાવરકુંડલાના યોગ ટ્રેનર્સ એ મહિલા દિન ની ભવ્ય ઉજવણી કરી@Gujarati24KalakNews
जीएडी के राजा के दर्शन करने पहुंचे स्पीकर बिरला, आरती कर लिया आशीर्वाद
जीएडी के राजा भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहुंचे। उन्होंने...
अमृता हाट में बाल कलाकारों ने उमंग के संग बिखेरे सांस्कृतिक रंग, छोटी काशी की प्रतिभाओं का किया सम्मान
बूंदी का दरवाजा पर मंड रही मोरनी" पर थिरके बालगोपालअमृता हाट में बाल कलाकारों ने उमंग के संग...
આનંદ મેળો પોરબંદર - ૨૦૨૨ | ખજૂરભાઈ લાઈવ | khajurbhai live #jiglikhajur
આનંદ મેળો પોરબંદર - ૨૦૨૨ | ખજૂરભાઈ લાઈવ | khajurbhai live #jiglikhajur