वीर सावरकर मानहानि मामले में पुणे की सत्र न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 19 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले की जांच पुणे की विश्रामबाग पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मार्च 2023 में लंदन में वीर सावरकर के बारे में अपमानजनक बयान दिया था। शिकायत के अनुसार, अपने बयान में राहुल ने कहा था कि वीर सवारकर ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और सावरकर को खुशी महसूस हुई थी। वीर सावरकर के पौत्र सात्यकी सावरकर ने अपनी शिकायत में कहा था कि ऐसी कोई घटना कभी नहीं हुई थी और वीर सावरकर ने कभी भी ऐसी कोई बात कहीं नहीं लिखी थी। सात्यकी ने राहुल गांधी के आरोप को काल्पनिक, झूठा और दुर्भावनापूर्ण बताया था। इसी बयान के खिलाफ सात्यकी सावरकर ने पुणे सत्र न्यायालय में मानहानि का मामला दाखिल किया था। कोर्ट ने विश्रामबाग पुलिस को धारा 204 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले में गुरुवार को सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई और कोर्ट ने राहुल गांधी को उपस्थित होने का आदेश जारी किया। अब देखना होगा कि कोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी खुद पेश होते हैं या वकील के जरिए पैरवी करते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Rajasthan Result 2023: भाजपा की इस रणनीति में फंसी 'बसपा-कांग्रेस', एक तीर से लगा दिए दो निशाने
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को बम्पर सीटें मिली है। राजस्थान में भाजपा ने अशोक...
રાધનપુર તાલુકાના કામલપુર ગામ ખાતે ભાજપ કિશાન મોરચા ની બેઠક યોજાઇ
પાટણ રાધનપુર
રાધનપુર તાલુકાના કામલપુર ગામ ખાતે ભાજપ કિશાન મોરચા ની બેઠક યોજાઇનમો...
Bihar Floor Test News: बहुमत साबित करेगी NDA सरकार: Shahnawaz Hussain | CM Nitish | Aaj Tak
Bihar Floor Test News: बहुमत साबित करेगी NDA सरकार: Shahnawaz Hussain | CM Nitish | Aaj Tak
૯૮- રાજુલા - જાફરાબાદ વિધાનસભા મતવિસ્તારમાં પ્રિસાઇડીંગ અને પોલિંગ ઓફિસરને મોડેલ મતદાન મથક બનાવવા અને મતદાન પ્રક્રિયા વિશે સમજ આપવામાં આવી
૯૮- રાજુલા - જાફરાબાદ વિધાનસભા મતવિસ્તારમાં પ્રિસાઇડીંગ અને પોલિંગ ઓફિસરને મોડેલ મતદાન મથક બનાવવા...
આંકલાવ તાલુકામાં અનાજ માફિયાઓ બન્યા બેફામ ગરીબો અનાજથી વંચિત
આંકલાવ તાલુકામાં અનાજ માફિયાઓ બેફામ
સરકારી અનાજનો ખુલ્લેઆમ કાળો કારોબાર પુરવઠા વિભાગ...