रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की आधी रात को घर में घुसकर रेलवे कर्मचारी की अज्ञात बदमाश ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्यारा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक इस हत्या में एक से ज्यादा लोग भी शामिल हो सकते हैं। कर्मचारी का नाम शंभू लाल (35) पुत्र नंदकिशोर भील था। जिला बूंदी केशवरायपाटन ईश्वर नगर पुलिस थाना निवासी शंभू लाल फिलहाल पुरोहित की टपरी के पास स्थित न्यू रेलवे कॉलोनी में मकान नंबर 369/419-ए में अपनी पत्नी और 8 और 10 साल के दो बेटों के साथ रहता था। शंभू लाल रेलवे यार्ड स्थित मिल राइट में लोको ग्रेड प्रथम टेक्नीशियन पद पर कार्यरत था।घटना की रात शंभूलाल के घर देर रात तक शराब पार्टी हुई थी। इस पार्टी में कई लोग शामिल थे। इनमें रेल कर्मचारी, अन्य लोग और शंभू लाल के साले के भी शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। करीब आधी रात तक चली इस पार्टी के बाद सभी लोग चले गए। शंभू लाल भी सो गया। अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि इस पार्टी में पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में कुछ झगड़ा भी हुआघटना की रात शंभूलाल के घर देर रात तक शराब पार्टी हुई थी। इस पार्टी में कई लोग शामिल थे। इनमें रेल कर्मचारी, अन्य लोग और शंभू लाल के साले के भी शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। करीब आधी रात तक चली इस पार्टी के बाद सभी लोग चले गए। शंभू लाल भी सो गया। अपुष्ट सूत्रों ने बताया कि इस पार्टी में पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में कुछ झगड़ा भी हुआ था।