उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में,दुष्कर्म पीड़िता के पैरों पर गिर गई पुलिस इंस्पेक्टर।सूत्रों से जानकारी मिली कि जनपद बदायूं के इस्लामनगर में,बीते दिन मंगलवार दोपहर जिस वक्त एंटी करप्शन टीम ने महिला इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा था। उस दौंरान महिला इंस्पेक्टर दुष्कर्म पीड़िता के पैरों पर गिर गईं। कहने लगीं यह क्या किया। उसका सारा बुढ़ापा खराब हो गया। पीड़िता ने कहा कि इंस्पेक्टर रोने लगी थी। उसे देखकर मेरे भी आंसू आ गए। एक बार को तरस आ गया था। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुष्कर्म पीड़िता विधवा है। उसके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है। कुछ खेती है, उसी में फसल करवाकर अपना और अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रहीं हैं। दुष्कर्म पीड़िता ने महिला इंस्पेक्टर को अपना खेत गिरवी रखकर रुपये दिए, थे। अभी कुछ दिन पहले ही उसने 1.35 लाख रुपये में, अपना खेत गिरवी रखा था। उसमें से एक लाख रुपये पहले ही दे चुकी थी। महिला इंस्पेक्टर 50 हजार रुपये और मांग रही थी। तब दुष्कर्म पीड़िता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया। रुदायन कस्बा निवासी रविंद्र शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला ने 27 फरवरी 2024 को एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का कहना है कि पहले तो पुलिस ने उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की थी। जब उसने अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। तब उसकी रिपोर्ट दर्ज हुई। इसकी विवेचना इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह कर रहे थे। वह इसमें चार्जशीट भी लगा चुके हैं,परन्तु दुष्कर्म पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए, आरोपी पक्ष ने आईटी एक्ट के तहत एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आईटी एक्ट के मामले में, विवेचना महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर कर रहीं थीं। वह उसको ही दोषी बताती थीं। और उसे जेल भेजने की धमकी देती थीं। इससे महिला काफी परेशान थी। जब वह महिला इंस्पेक्टर के कहने पर रुपये देने को तैयार हुईं। तो इंस्पेक्टर ने एफआर लगाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन महिला इंस्पेक्टर लालची थी, जिसका परिणाम उसको भुगतने को मिलेगा। दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि उसके खिलाफ क्रॉस केस बनाने को एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वह इसी मामले में, न्याय मांग रही थी। लेकिन इंस्पेक्टर ने रुपये की मांग की। वह तो जेल चली गई।लेकिन अब उसके मामले में, न्याय नहीं मिला तो वह थाने में, आत्महत्या कर लेंगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
চলাপথাৰ বৌদ্ধ বিহাৰত থাইলেণ্ডৰ পৰ্যটকৰ দ্বাৰা চীৱৰ দান
আহিনী পূৰ্ণিমাত বৰ্ষাব্ৰতৰ অন্ত হোৱাৰ পৰবৰ্তী সময়ত বৌদ্ধ ধৰ্মী লোকসকলে ভিক্ষুসকলক চীৱৰ দান কৰে...
गेवराई शहरातील बायपास रस्ता दुरुस्त करावा -कांडेकर
परळी (प्रतिनिधी ) गेवराई शहरातून जात आसलेला बायपास टू बायपास हा रस्ता मुख्य असुन या रस्ताची मागिल...
आठ लाख से सस्ती एसयूवी Sonet की बदौलत Kia ने की 21300 यूनिट्स की बिक्री, जानें June 2024 में कितनी हुई बढ़ोतरी
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन एसयूवी और एमपीवी को ऑफर किया...
মৰাণ খটখটিত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা, টেংকাৰ চালক আহত
মৰাণ খটখটিত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা, টেংকাৰ চালক আহত
Article 370 पर चल रही बहस के बीच Jawaharlal Nehru पर भिड़ गए Rahul Gandhi और Amit Shah
Article 370 पर चल रही बहस के बीच Jawaharlal Nehru पर भिड़ गए Rahul Gandhi और Amit Shah