हिण्डोली. हिण्डोली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पगारां में स्थित एक क्रेशर से ओवरलोड गिट्टी भरकर ले जा रहे एक डंपर का टायर फट जाने से गिट्टी उछलकर घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठे एक वृद्ध की आंख में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए देवली चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन डंपरों को रोककर डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार पगारा की घाटी पर स्थित एक क्रेशर में तीन डंपर गिट्टी से भरकर कहीं पर ले जा रहे थे। तभी गांव के बीच में गुजर रहे डंपर का टायर फट जाने से गिट्टी उछलकर घर के बाहर बैठे 60 साल के छोटू लाल की आंख पर लग गई। जिससे उसकी आंख पर गंभीर चोट आई वह घायल हो गया।वह चिल्लाने लगा तो घटना की जानकारी लगने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । उन्होंने तीनों डंपरों को रोक लिया। हिण्डोली पुलिस को सूचना दी ।जिस पर हिण्डोली थाना प्रभारी पवन कुमार मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। घायल वृद्ध को उपचार के लिए देवली चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। ग्रामीण मौके पर मौजूद तीनों डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अढे हुए थे। उन्होंने बताया कि डंपर ओवरलोड है। पुलिस मौके से तीनों डंपरों को यहां से ले गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જેસરમાં જુના પા ગામે લમ્પી વાયરસને લઈને બળદનું મોત નીપજ્યું
જેસરમાં જુના પા ગામે લમ્પી વાયરસને લઈને બળદનું મોત નીપજ્યું
શહેરા : મીંરાપુર ગામે કોંગ્રેસ સમિતિના જનમિત્રો અને બુથ સમિતીના કાર્યકરોની મિટીંગ મળી
શહેરા : મીંરાપુર ગામે કોંગ્રેસ સમિતિના જનમિત્રો અને બુથ સમિતીના કાર્યકરોની મિટીંગ મળી
ঐতিহাসিক মাঘনোৱা দৌলত বান ফী প্ৰস্তুতি
নাৰায়ণপুৰৰ ঐতিহাসিক মাঘনোৱা দৌলত নামনি লখিমপুৰ ফুৰালুং সমাজৰ উদ্যোগত অহা ৩০ আৰু ৩১...
Dunki Teaser: निकले थे कभी हम घर से लेकिन घर नहीं निकला कभी दिल से... फिल्म का टीजर रिलीज
Dunki Teaser: निकले थे कभी हम घर से लेकिन घर नहीं निकला कभी दिल से... फिल्म का टीजर रिलीज
અસરકારક કામગીરી બદલ
જીલ્લા વિકાસ અધિકારીશ્રી દ્વારા લાખણી T.D.Oને બ.કાંના બેસ્ટ T. D.O.નું સન્માનપત્ર અપાયું.
લાખણી (મેરૂજી પ્રજાપતિ)
જીલ્લા વિકાસ અધિકારી સ્વપ્નિલ ખરે દ્વારા પંચાયત વિભાગની યોજનાઓ તેમજ...