हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य गुरुवार को कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। जहां पर विधायक ने जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ से की मुलाकात और शिकायत पत्र सौंपा। इस दौरान बीजेपी विधायक ने खुद की जान का खतरा बताते हुए जिहादी प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ से मुलाकात से पहले विधायक बालमुकुंद आचार्य ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि बुधवार शाम को जयपुर में एक दीवार पर पाकिस्तान के बारे में कुछ लिखा हुआ था। इसके बाद मैंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जिस पर सोशल मीडिया पर अनगिनत मैसेज आए। जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें जान से मारने की धमकी के मैसेज लगातार मिल रहे है। हाल ही में डॉक्टर जुनैद खान नाम के शख्स ने धमकी दी कि जिस दिन तू तोफाखाना गलता गेट आएगा, उस दिन तेरा अंतिम दिन होगा। पहले आया कि उसका सिर कलम कर देंगे, बाल काट देंगे। लेकिन, मुझे परमात्मा और सरकार पर विश्वास है। इस बारे में पुलिस को सूचना देना जरूरी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सखी वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सरिता मीणा...
ખાંભા તાલુકાના મોટા સમઢીયાળાની પરિણીત હેતલબહેન નામની મહિલા ની સુરતથી સમઢીયાળા ખાતે આવી શરાજાહેર છરીના ત્રણ ઘા જીકી હત્યા કરનાર ભાવેશ દાફડા નામના હત્યારો આરોપી ઝડપાયો.
પરિણીત મહિલાના ભાવેશ સાથેના પ્રેમ સબંધની મહિલાના પતિને જાણ થતા પરિવારે સુરત જઈ હત્યારા ભાવેશના...
Adani stocks: Adani Group की सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद | Khabron Ki Khabar
Adani stocks: Adani Group की सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद | Khabron Ki Khabar
શ્રી રાજપુત કરણી સેના આયોજીત આવનાર આર્મી (અગ્નિવીર ) ફીઝીકલ તાલીમ કેમ્પ 2022
શ્રી રાજપુત કરણી સેના આયોજીત આવનાર આર્મી (અગ્નિવીર ) ફીઝીકલ તાલીમ કેમ્પ 2022
Azam Khan News Update: छापे के बाद समाने सामने आई आज़म खान, बताया पैसों वाली बात!
Azam Khan News Update: छापे के बाद समाने सामने आई आज़म खान, बताया पैसों वाली बात!