राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी गुरुवार को सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। खासतौर से माइक्रो बॉलिंग साइट एक्स पर इन दोनों नेताओं को लेकर चर्चा परवान पर रही। सुबह से शुरू हुआ चर्चाओं का सिलसिला दोपहर बाद तक इन दोनों के नाम से चलाये जा रहे कैम्पेन्स को टॉप ट्रेंड पर ले गया। सीएम भजनलाल और निर्दलीय नेता रविंद्र सिंह के सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने का कारण उनके विरोध में उठ रही आवाज़ रही। दोनों नेताओं के विरोध में इनके विरोधियों ने अलग-अलग सोशल मीडिया कैंपेन चलाये और इन्हें ट्रेंड करवाया। राजस्थान में सत्ता संभालने के बाद भी क़ानून व्यवस्था पटरी पर नहीं आने से सीएम भजनलाल और उनकी सरकार निशाने पर है। कांग्रेस समेत अन्य विरोधी दल तो उन्हें लगातार घेर ही रहे हैं, अब सोशल मीडिया पर भी वे चौतरफा घिरते दिखे।प्रदेश की महिलाओं और युवतियों पर अत्याचार और अपराध के पिछले कुछ महीने के आंकड़ों को आधार मानते हुए विरोधी खेमा सरकार को चौतरफा घेर रहा है। कुछ इसी अभियान के साथ गुरुवार को एक्स प्लेटफॉर्म पर ‘#भजनलाल_शर्मा_इस्तीफा_दो” टॉप ट्रेंड पर रहा। शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक व बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के विरोध में भी गुरुवार सुबह से ही कुछ सोशल मीडिया कैंपेन चले। विरोधियों ने उनपर जातिवाद का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। ये सभी विरोधी रविंद्र सिंह भाटी के बाड़मेर स्थित केंद्रीय कारागृह के बाहर एक बंदी की संदिग्ध मौत मामले धरने पर बैठने से नाराज़ थे। भाटी के खिलाफ विरोधियों ने ”#जातिवादी_रविंद्र_भाटी” कैंपेन को ट्रेंड करवाया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
AAJTAK 2 । 07 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मेष राशि । ARIES। Daily Horoscope
AAJTAK 2 । 07 OCTOBER 2023 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मेष राशि । ARIES। Daily Horoscope
অসম জমিয়তৰ সাধাৰন সম্পাদক আব্দুৰ ৰচিদ কাচিমীৰ আহ্বান
অসম জমিয়তৰ সাধাৰন সম্পাদক আব্দুৰ ৰচিদ কাচিমীৰ আহবান
पुणे महामार्गावर चिमुकलीला वाचविण्याच्या प्रयत्नात कार उलटली अन...
पुणे: अचानकपणे रस्ता ओलांडण्याच्या प्रयत्नात असलेल्या शाळकरी मुलीला वाचविण्यासाठी कार चालकाने...
75 આઝાદી મહોત્સવ પર્વ નિમિતે મોદી સપોર્ટ સંઘ દ્વારા કરવામાં આવેલા આ સુંદર આયોજન રાષ્ટ્રીય અધ્યક્ષ ના સૂચન અનુસાર કેશોદ તાલુકા મહિલા મોરચા દ્વારા નિવૃત્ત આર્મી મેન મકકા ગીગાભાઈ નું સાલ અને ફૂલ હાર ને સિલ્ડ આપી સન્માન કરવામાં આવ્યું
75 આઝાદી મહોત્સવ પર્વ નિમિતે મોદી સપોર્ટ સંઘ દ્વારા કરવામાં આવેલા આ સુંદર આયોજન રાષ્ટ્રીય અધ્યક્ષ...