जनपद आजमगढ़ में,मासूम बच्चा दादी की बगल से गायब। मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर सरैया बाजार में, बीती रात एक 9 माह के मासूम के गायब होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं, मासूम अपनी दादी और बुआ के साथ सोया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी हैं। विदित हो कि इस समय गर्मी अपने चरम पर हैं। बीती रात थाना क्षेत्र के आनंद गुप्ता पुत्र जनार्दन गुप्ता निवासी चांदपुर सरैया बाजार बीती रात बेहद गर्मी की वजह से अपने घर के सामने सोए हुए थे। आनंद का 9 माह का बच्चा युग अपनी दादी क्रांति देवी तथा बुआ अनीता गुप्ता के साथ बीच में, फर्श पर सोया हुआ था। बगल में, ही दादा जनार्दन गुप्ता तथा बच्चे के पिता आनंद भी चौकी पर सोए हुए थे। रात में, करीब 2 बजे जब दादी की नींद खुली तो, बच्चा गायब मिला। दादी और बुआ सोये हुए, लोगों से बच्चे के बावत पूछताछ की तो बच्चे के बारे में, कोई सूचना नहीं मिली। बच्चे के खोने की सूचना मिलने पर पास पड़ोस के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने डायल 112 से पुलिस को घटना के बावत सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह तथा एसआई योगेंद्र प्रसाद ने अपने हमराहियों के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी। आसपास लगे हुए, सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। और पास पड़ोस के घरों की भी जांच पड़ताल की गई, लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई। बच्चा अपने माता-पिता की पहली संतान हैं, आनंद की शादी अभी 3 साल पहले हुई थी। बच्चे के गायब होने से परिजनों में, कोहराम मचा हुआ हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
RPF જવાને નશાની હાલતમાં રીક્ષા ચાલકને માર માર્યો
#buletinindia #gujarat #rajkot
ग्रामीण क्षेत्र में बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को लेकर किसानों ने जताई नाराजगी किया प्रदर्शन
केशव राय पाटन उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों विद्युत कटौती तथा बिगड़ती विद्युत व्यवस्था...
अमेरिका और चीन ने AI तकनीक के दुरुपयोग को लेकर दी चेतावनी, कहा - इसकी कोई सीमा नहीं
संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
Zenith club orang ART COMPETITION on the occasion of 75th Independence Day celebration
Zenith club orang ART COMPETITION on the occasion of 75th Independence Day celebration
રાજુલા ના 108 જેવા કાનાબાર ન્યૂઝના તંત્રીશ્રી યોગેશભાઈ કાનાબારની દીકરી અંજલી તેમજ તેમના પુત્ર પ્રેમના તા. 09 ના જન્મ દિવસે ખૂબ ખુબ શુભેચ્છા...
રાજુલા શહેર માં લોકોના હૈયામાં વસેલા એવા પત્રકાર અને સાથે સેવાભાવી તરીકે 108 ગણાતા યોગેશભાઈ...