राजस्थान की सबसे बड़ी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते-करते आज अचानक ट्रोल होने लगे. लोगों ने भाटी की तस्वीरें शेयर करते हुए 'जातिवादी' होने का ठप्पा लगाया, जिसके चलते एक्स पर (#जातिवादी_रविंद्र_भाटी) टॉप ट्रेंड चार्ट में सबसे ऊपर नजर आने लगा. राजस्थान की जनता भाटी से पूछ रही है कि एक अपराधी के मरने पर निर्दलीय विधायक इतना दुखी क्यों है? क्या युवा नेता की स्वजातीय से कोई मर्डर भी करे तो भी दोषी नहीं है? क्या ऐसे अपराधी के लिए धरना देना चाहिए? इन सभी सवालों को बुधवार सुबह बाड़मेर जिला कारागृह में हुई एक विचारधीन कैदी की संदिग्ध मौत से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसको लेकर प्रदेशभर में सियासत गरमाई हुई है. हत्या के मामले में जेल गए मृतक आरोपी के परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं. उनका कहना है कि मृतक कैदी पिछले 20 दिनों से बीमार था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उसके इलाज में लापरवाही बरती, जिस कारण जेल में ही उसकी मौत हो गई. दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक कैदी के परिजन कल से कारागृह के सामने धरने पर बैठे हैं. उनके समर्थन में रविंद्र सिंह भाटी भी धरने पर बैठ गए हैं और उन्होंने आज महापड़ाव की चेतावनी दी हुई है. जिला प्रशासन के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी इस विवाद का कोई हल निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भाटी आज महापड़ाव का ऐलान कर सकते हैं. लेकिन इससे पहले ही सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પાટડી તાલુકાના ઝીંઝુવાડાના રહેણાંક મકાનમાં જુગાર રમતા ૮ શખ્સો ને ઝડપી પાડતી પોલીસ
સુરેન્દ્રનગર એલસીબી અને પેરોલ ર્ફ્લો સ્કોડ ટીમે પાટડી તાલુકાના ઝીંઝુવાડાના રહેણાંક મકાનમાં જુગાર...
उधारी के पैसे मांगे तो किया जानलेवा हमला,गंभीर घायल को कराया एमबीएस अस्पताल में भर्ती
कोटा ग्रामीण के देवली मांझी थाना इलाके में उधारी के पैसे मांगने के बाद एक युवक पर गांव के ही...
Malala Yousafzai: नोबेल प्राइज विनर मलाला यूसुफजई करेंगी एक्टिंग, इस ब्रिटिश शो में आएंगी नजर; देखें पहला लुक
नई दिल्ली। Malala Yousafzai Acting Debut: तालिबान की महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा...
कोलकाता रेप-मर्डर, एक और डॉक्टर की हालत गंभीर:भूख हड़ताल से कुल 3 डॉक्टर अस्पताल में भर्ती
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 6 अक्टूबर से अनशन पर बैठे ट्रेनी डॉक्टरों में...
प्रधानमंत्री कल नई दिल्ली के द्वारका में 'यशोभूमि' कहे जाने वाले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर का पहला चरण राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कल लगभग 11 बजे नई दिल्ली के...