लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण की वोटिंग दो दिन बाद यानी 1 जून को होगी। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन की यात्रा के तहत कन्याकुमारी जा रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार, पहले पीएम मोदी पंजाब के होशियारपुर में एक रैली करेंगे फिर कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचकर मेडिटेशन करेंगे। पीएम मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार, आज पहले पंजाब के होशियारपुर में एक रैली को संबोदित करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे के बाद वह कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाएंगे। कन्याकुमारी पहुंचकर पहले वह मां भगवती अम्मान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाएंगे जहां उन्हें दो दिन तक मेडिटेशन करना है। पीएम मोदी विवेकानंद रॉक गार्डेन में करीब 45 घंटे रहेंगे जहां उन्हें मेडिटेशन भी करना है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार से शनिवार तक समुद्र तट पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। निजी नौकाएं भी इस दौरान नहीं चलेंगी। दो हजार पुलिसकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों का दल हर छोटी से छोटी चीज पर नजर रखेगा। मोदी 1 जून यानी वोटिंग के दिन वापस दिल्ली आएंगे, लेकिन उससे पहले पीएम तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा भी देखने जाएंगे। इसकी ऊंचाई 133 फीट है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Burn Belly Fat & Lose Weight Fast | पहले दिन से ही मोटापा घटना शुरू (No Dieting)
Burn Belly Fat & Lose Weight Fast | पहले दिन से ही मोटापा घटना शुरू (No Dieting)
या तरुणाने लग्नच्या वरातीत केल असं काही की... | Funny Dance Video Viral | Hpn Marathi News
या तरुणाने लग्नच्या वरातीत केल असं काही की... | Funny Dance Video Viral | Hpn Marathi News
રાધનપુર : SPની કડક સૂચના બાદ ફરી પાટણના રાધનપુરમાં દારૂનું વેચાણ શરૂ #patan #gujarat
રાધનપુર : SPની કડક સૂચના બાદ ફરી પાટણના રાધનપુરમાં દારૂનું વેચાણ શરૂ #patan #gujarat
भव्य श्री महर्षि गौतम छात्रावास एवं संस्कार केंद्र निर्माण समारोह 7 जुलाई को
श्री महर्षि गौतम छात्रावास समिति कैंत की चौकी अग्रसेन बाजार कोटा द्वारा श्री महर्षि गौतम...