लावा आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च कर रहा है। कंपनी ग्राहकों के लिए Lava Yuva 5G ला रही है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Lava Yuva 5G का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर देखा जा रहा है। टीजर में फोन को दो कलर ऑप्शन ब्लू और ग्रीन में देखा गया है।

लावा आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया फोन लॉन्च कर रहा है। कंपनी ग्राहकों के लिए Lava Yuva 5G ला रही है। इस फोन को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

Lava Yuva 5G का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर देखा जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन के की स्पेक्स को लेकर लैंडिंग पेज पर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है।

50MP प्राइमरी कैमरा के साथ आ रहा फोन

Lava Yuva 5G के लैंडिंग पेज पर फोन की पहली झलक देखी जा रही है। फोन का बैक साइड कैमरा मॉड्यूल के साथ नजर आ रहा है।

कैमरा को लेकर नजर आ रही डिटेल्स से साफ है कि लावा का नया फोन 50MP AI कैमरा के साथ लाया जा रहा है। फोन के बायीं ओर, वॉल्यूम घटाने और बढ़ाने के लिए वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन नजर आ रहा है।