राजस्थान का फलौदी सट्टा बाजार देशभर में अपने चुनावी दावे को लेकर चर्चा में है। अगर इसकी भविष्यवाणी 4 जून को सच साबित हो जाती है तो राजस्थान से अबकी बार तीन महिलाओं का बीजेपी सांसद बनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में पहुंचना तय है। फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक, अबकी बार हो सकता है कि कांग्रेस राजस्थान में अपना खाता खोल सके लेकिन महिला सांसद नहीं दे पाएगी। पिछले दिनों फलौदी सट्टा बाजार ने जिन तीन सीटों पर महिला सांसद की जीत तय बताई है उनमें श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ सीट से प्रियंका बेलान, जयपुर शहर सीट से मंजू शर्मा और राजसमंद सीट से महिमा सिंह का नाम शामिल है। खास बात है कि तीनों महिला नेता बीजेपी पार्टी से हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने इनके भाव कम निकाले हैं। बता दें कि फलौदी सट्टा बाजार जिस उम्मीदवार के भाव कम बताता हैं, उसकी जीत की संभावना उतनी ही अधिक होती है। दीया कुमारी के विद्याधर नगर सीट जयपुर से विधायक बनने के बाद खाली हुई राजसमंद सीट पर भाजपा ने महिमा कुमारी को टिकट दिया है। फलोदी सट्टा बाजार ने 70-80 पैसे के भाव में महिमा कुमारी की जीत का अनुमान लगाया है वहीं कांग्रेस के दामोदर प्रसाद गुर्जर के भाव एक रुपया 20 पैसे दिए हैं। जयपुर शहर लोकसभा सीट पर बीजेपी से मंजू शर्मा मैदान में है। वे पीएम मोदी की करीबी और पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा की बेटी हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने मंजू शर्मा की जीत के भाव 30 से 35 पैसे निकाले जबकि कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास के भाव 3 रुपए। मतलब इस सीट पर बीजेपी से मंजू शर्मा की जीत की संभावना है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Parliament Session: रील्स बनाने वालों पर संसद में भड़के Ramgopal Yadav, सुनिए बयान | SP | Aaj Tak
Parliament Session: रील्स बनाने वालों पर संसद में भड़के Ramgopal Yadav, सुनिए बयान | SP | Aaj Tak
व्यक्ति का कर्म ही पूजा है-कल्पना यादव यादव का किया सम्मान
निवाई। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें एडवोकेट...
ડીસા માં સ્કૂલવાન-કાર વચ્ચે અકસ્માત, વાન પલટી જતાં 7 વિદ્યાર્થીઓને સામાન્ય ઈજા..
ડીસા માં સ્કૂલવાન-કાર વચ્ચે અકસ્માત, વાન પલટી જતાં 7 વિદ્યાર્થીઓને સામાન્ય ઈજા..
પાલનપુર-ડીસા...
दोस्त के Wifi Hotspot से चलाना चाह रहे हैं नेट, बिना पासवर्ड एंटर किए झट से ऐसे कनेक्ट करें अपना फोन
क्या आपके साथ भी ऐसा होता है जब आप किसी इमरजेंसी में दोस्त के वाईफाई होटस्पॉट का इस्तेमाल करना...
અમદાવાદ ખાતે યોજાઇ આપ આમ આદમી પર્ટીની મહત્વપૂર્ણ પ્રેસ, જોવો વધુ જાણકરી માહિતી, sms news ઉપર લાઈવ
અમદાવાદ ખાતે યોજાઇ આપ આમ આદમી પર્ટીની મહત્વપૂર્ણ પ્રેસ, જોવો વધુ જાણકરી માહિતી, sms news ઉપર લાઈવ