लोकसभा चुनाव 2024 का सातवां चरण का चुनाव 1 जून को होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इसी दिन मतदान होने हैं. पीएम मोदी का प्रदर्शन जोर-शोर से शुरू है वहीं वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय खड़े हैं. लेकिन यह क्या वाराणसी के अस्सी घाट पर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं. लोगों द्वारा अग्निवीर योजना और रोजगार को लेकर भाजपा सरकार की योजना पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. लोगों से जब यह पूछा गया कि क्या राहुल गांधी पीएम बन सकते हैं तो नौजवानों ने कहा कि बिल्कुल बन सकते हैं और अगर वह नहीं बने तो उनकी बहन प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए. जब वाराणसी की जनता से रोजगार, पेपर लीक, महंगाई को लेकर बात की गई तो युवाओं का कहना था की पढ़ाई तो बहुत अच्छे चल रही है, लेकिन पेपर लीक होने के कारण सरकारी नौकरियां नहीं मिल पा रही है. एक युवा ने महंगाई को लेकर कहा दूसरे ने कहा कि देश में डेवलपमेंट तो बहुत हुआ है, लेकिन सरकार ने युवाओं और स्टूडेंट को लेकर कुछ नहीं किया. सरकार के पास किसी चीज को लेकर पॉइंट ऑफ व्यू ही नहीं है. अग्निवीर योजना को लेकर भी युवाओं के अंदर गुस्सा देखने के लिए मिला. उन्होंने कहा कि इस योजना का कोई लाभ नहीं है. युवाओं ने कहा कि क्या मोदी जी देश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं. एक युवा ने कहा कि रोजगार के मामले में मोदी जी को हम 10 में से शून्य नंबर देना चाहते हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Endeavour और Ranger नजर आने के बाद Ford की होगी वापसी? कंपनी के लिए हैं ये 5 ग्रीन सिग्नल
एक ओर मीडिया की तमाम रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है फोर्ड वापसी कर रही है जबकि अमेरिका स्थित...
राजस्थान में राज्यसभा सीट के लिए BJP से रवनीत सिंह बिट्टू का नाम सबसे आगे,जानिए और कौन है दावेदार
राज्यसभा की खाली हुई 12 सीटों को भरने के लिए जल्द ही 9 राज्यों में उपचुनाव होने वाले हैं. इनमें...
તલોદમાં વિવેકાનંદ મિશન જીવકોરબા ઈંગ્લીશ સ્કુલમાં કૃષ્ણ જન્મોત્સવની નિમિત્તે ઊજવણી કરાઈ
તલોદમાં વિવેકાનંદ મિશન જીવકોરબા ઈંગ્લીશ સ્કુલમાં કૃષ્ણ જન્મોત્સવની નિમિત્તે ઊજવણી કરાઈ
महिपत के साथ हो रहे अन्याय को लेकर विधानसभा मे बोलने पर राजपूत समाज ने बूंदी विधायक का जताया आभार
बून्दी। गत 30 जुलाई को राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन पर बोलते हुये बूंदी...
હાલોલ નગરપાલિકાએ મિલકતો સિલ કરવાની કામગીરી હાથ ધરતા એક જ દિવસમાં સાત લાખ વેરાની વસૂલાત.
હાલોલ નગરપાલિકાના વહીવટી તંત્રના કર્મચારીઓએ આજરોજ હાલોલ નગર ખાતે મિલકત વેરો ન ભરતા મિલકત ધારકો...