लोकसभा चुनाव के लिए 1 जून को अंतिम चरण की वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे आएंगे. हर तरफ यही चर्चा है कि देश में किसकी सरकार बनेगी. इस बीच मुंबई के सट्टा बाजार ने एक भविष्यवाणी की है जो काफी चौंकाने वाली है. इसके हिसाब से बीजेपी का 400 पार का नारा पूरा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है. मुंबई के एक टॉप बुकी ने बताया कि सट्टा बाजार फिलहाल भाजपा के 295 से 305 सीटें जीतने के पक्ष में है. जबकि कांग्रेस के लिए बाजार का पूर्वानुमान 55 से 65 सीटों का है.. सट्टा बाजार के भाव के मुताबिक 350 सीटें भी संभव नहीं लगतीं. कुछ हॉट सीटें जहां सट्टा बाजार बहुत सक्रिय है, उन्हें फैंसी सीटें कहा जाता है. मुंबई सट्टा बाजार ने ऐसी कुछ सीटों पर बीजेपी की जीत-हार का अनुमान लगाया है. मुंबई सट्टा बाजार के मुताबिक, चूरू, झुंझुनूं और बाड़मेर सीट कांग्रेस जीत रही है और यहां बीजेपी को तगड़ा झटका लगने वाला है. वहीं कोटा से बीजेपी प्रत्याशी ओम बिरला के जीतने का अनुमान है. शेयर बाजार निवेशकों के बीच अभी भी इस बात को लेकर संदेह है कि क्या भाजपा का '400 पार' का लक्ष्य पूरा होगा. कुछ विश्लेषकों का तो यह भी कहना है कि बीजेपी बहुमत से काफी अच्छे अंतर से पीछे रह सकती है. लेकिन अगर बीजेपी जीतती है तो मार्केट ऊपर जाएगा. वहीं अगर अप्रत्याशित रूप से इंडिया गठबंधन जीतता है तो पीएसयू, रक्षा, ड्रोन, एएमसी, तार और केबल, धातु, प्लास्टिक पाइप और ईएमएस जैसे क्षेत्रों की कंपनियों के शेयरों को बड़ा नुकसान हो सकता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સિદ્ધપુરનાં ધારાસભ્ય ચંદનજી ઠાકોરે માધુપાવડી પાસેના ચેકડેમને પાણીથી ભરવા કરી રજૂઆત
#buletinindia #gujarat #patan
इसरो प्रमुख सोमनाथ का दिखा अलग अंदाज, बच्चों को पहला अक्षर लिखने में की मदद; कही दिल छू लेने वाली बात
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर...
सोनारी में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा
सोनारी में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा ।
सोनारी में आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में...
भारतीय आदिवासी पॅंथर संघटनाच्या विविध मागण्यासाठी उपविभागीय कार्यालयावर धडकल्या मोर्चा
भारतीय आदिवासी पॅंथर संघटना च्या वतीने विविध मागण्यासाठी उपविभागीय कार्यालयावर धडकल्या मोर्चा...