पूरे उत्तर भारत और खासतौर पर दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों से आसमान से आग बरस रही है. चाहे बात राजस्थान करी करें या फिर दिल्ली या भी उत्तर प्रदेश के, कई शहरों में तो पारा सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इस झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है, आगे तापमान और बढ़ेगा. IMD ने तो कई इलाकों को लेकर तो रेड अलर्ट भी जारी किया है. राजस्थान के चुरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया जबकि दिल्ली में भी पारा 45 पार पहुंच चुका है. राजस्थान में चुरू देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद हरियाणा में सिरसा में 50.3 डिग्री तापमान पहुंच गया. जबकि दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 49.8 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 49.5 डिग्री, राजस्थान के गंगानगर मे 49.4 डिग्री, राजस्थान के पिलानी और फलोदी और उत्तर प्रदेश में झांसी में 49 डिग्री तापमान रहा. दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया. दिल्ली में कम से कम तीन जगहों पर अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया. भीषण लू के बीच मंगलवार को एक साथ गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े. यूपी के झांसी में सूरज कैसे आग उगल रहा है, इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि पारा 49 डिग्री पहुंच गया. 132 साल में पहली बार पारा 49 डिग्री पर पहुंचा गया. साल 1892 से अब तक 132 सालों में झांसी का तापमान कभी 49 डिग्री पर नहीं पहुंचा था. इससे पहले 20 मई 1984 के दिन पारा 48.2 डिग्री पहुंचा था. वहीं 26 मई 1998 को भी झांसी का पारा 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. यूपी के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस आगरा में दिन का तापमान 48.6 डिग्री पहुंच गया. जबकि वाराणसी का पारा 47.6 डिग्री रहा. जानकारी के मुताबिक पहले ये तीनों ही शहर मई माह में इतने गर्म कभी नहीं रहे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અંબાજી નજીક યાત્રિકોની બે ગાડીઓ પર પથ્થરમારો કરતાં ચકચાર
સુપ્રસિદ્ધ યાત્રાધામ અંબાજી મંદિર કરોડો લોકોના આસ્થાનું કેન્દ્ર છે. મા જગતજનની અંબાના દર્શન માટે...
તળાજામાં ભાજપ મહિલા કાર્યકરોએ રક્ષકો ને રાખડી બાંધીને આશીર્વાદ પાઠવ્યા
તળાજામાં ભાજપ મહિલા કાર્યકરોએ રક્ષકો ને રાખડી બાંધીને આશીર્વાદ પાઠવ્યા
પોરબંદર નજીકના નકલંકધામ ઠોયાણા નવદુર્ગા શક્તિ ઉપાસનાનું આયોજન
મા આધ્યશક્તિ નું મહાપર્વ નવરાત્રી ઉત્સવ ની ઉજવણી હિન્દુ સમાજ દ્વારાજ ઉજવાતી હોય છે ત્યારે...
Gir Somnath l ગીર સોમનાથમાં માછીમારોની દિવાળી સુધરી l Divyang News
Gir Somnath l ગીર સોમનાથમાં માછીમારોની દિવાળી સુધરી l Divyang News