मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 1 ही परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घर के सदस्य ने ही इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. ये मामला तमिया के पास जंगल में स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम बोदलकछार का बताया जा रहा है. जिस शख्स ने बड़ी बेरहमी के साथ ये हत्याएं की, उसे मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है. शख्स ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर मार दिया. वहीं 10 वर्षीय लड़के को भी कुल्हाड़ी मारा, जिसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना स्थल के आस पास के लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भागा. इसके बाद उसने लगभग 100 मीटर की दूरी पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट के मुताबिक घटना रात्रि दो-तीन बजे की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर माहुलझिर पुलिस मौके पर पंहुच चुकी है. जिसके बाद पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है. छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हुए. हत्या करने का कारण पता नही चल सका है. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार हाल ही में युवक की शादी हुई थी. पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है. ये घटना जिला मुख्यालय से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर है. आरोपी ने 55 वर्षीय मां, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजा, 4 वर्षीय व डेढ़ वर्षीय दो भतीजियां को कुल्हाड़ी से काट डाला.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Death penalty for love marriage: पहले किडनैप, फिर गला घोंट मार दिया, अंतिम संस्कार करने लगे तो पहुंची पुलिस, अध् जला शव छोड़ भागे
झालावाड़। राजस्थान में आज भी लड़कियों को अपनी मर्जी से शादी करने पर मौत की सजा दी जा रही है। ऐसा...
Sultanpur Encounter News: सुल्तानपुर डकैती केस में एक और एनकाउंटर, STF ने किया ढेर | Aaj Tak
Sultanpur Encounter News: सुल्तानपुर डकैती केस में एक और एनकाउंटर, STF ने किया ढेर | Aaj Tak
মৰাণত গণপতি কাৰ বাচত চুৰিকাণ্ড, চিচিটিভিত ৰেকৰ্ড চুৰি ঘটনা, থানাত এজাহাৰ দাখিল দুকানৰ স্বত্তাধিকাৰীৰ
মৰাণত সম্ভ্ৰান্ত লোকৰ নিৰ্লজ্ব কাণ্ড । গাড়ী ধোৱা 'car washing center' ত গাড়ী ধুবলৈ আহি চুৰি কৰিলে...
મહિલા ની Murder ના આરોપી ને સાથે રાખી ઘટના નું Reconstruction કરવામાં આવ્યું
મહિલા ની Murder ના આરોપી ને સાથે રાખી ઘટના નું Reconstruction કરવામાં આવ્યું
સેન્ટ ઝેવિયર્સ હાઈસ્કૂલ ડીસામાં પ્રવીણ માળી, સદ્દામ અંશારી ની હાજરીમાં 7મો વાર્ષિક ટેલેન્ટ શૉ યોજાયો
સેન્ટ ઝેવિયર્સ હાઈસ્કૂલ ડીસામાં ધારાસભ્ય પ્રવિ માળી, ચીફ ઓફિશર સદ્દામ અંશારી, નરેન્દ્રસિંહ ચાવડા...