मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 1 ही परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. घर के सदस्य ने ही इस नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. ये मामला तमिया के पास जंगल में स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम बोदलकछार का बताया जा रहा है. जिस शख्स ने बड़ी बेरहमी के साथ ये हत्याएं की, उसे मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है. शख्स ने अपने ही परिवार के 8 लोगों की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर मार दिया. वहीं 10 वर्षीय लड़के को भी कुल्हाड़ी मारा, जिसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना स्थल के आस पास के लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भागा. इसके बाद उसने लगभग 100 मीटर की दूरी पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट के मुताबिक घटना रात्रि दो-तीन बजे की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर माहुलझिर पुलिस मौके पर पंहुच चुकी है. जिसके बाद पुलिस ने पूरे गांव को सील कर दिया है. छिंदवाड़ा से पुलिस अधीक्षक मौके के लिए रवाना हुए. हत्या करने का कारण पता नही चल सका है. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार हाल ही में युवक की शादी हुई थी. पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है. ये घटना जिला मुख्यालय से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर है. आरोपी ने 55 वर्षीय मां, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजा, 4 वर्षीय व डेढ़ वर्षीय दो भतीजियां को कुल्हाड़ी से काट डाला.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Rajnath Singh hails India-Maldives ties after gifting 2 defence platforms to Male
Defence Minister Rajnath Singh handed over two ‘Made in India’ defence platforms and...
ઠાકોર સમાજના સુધારા માટે 11 મુદ્દા પર અમલ કરવા માટે મૂક્યો પ્રતિબંધ..
ભાભરના લુણસેલા ખાતે સંત શ્રી સદારામ બાપાની મૂર્તિ પ્રાણ પ્રતિષ્ઠા મહોત્સવ યોજાયો...
...
गेमर्स के लिए शानदार मौका! नॉन स्टॉप गेमिंग का होगा फुल ऑन मजा; कम हो गया इस तगड़े फोन का दाम
गेमिंग के शौकीन हैं तो ये डील आपके काम की हो सकती है। गेमर्स के लिए तगड़े गेमिंग फोन Pova 5 Pro...
मनरेगा मजदूर नहीं थे तो कुत्तों की फोटो अपलोड कर लगा दी हाजिरी, मेट एक साल के लिए ब्लैक लिस्टेड
पाली। राजस्थान के पाली जिले में मनरेगा योजना के तहत एक मेट का अनोखा कारनामा सामने आया है। मनरेगा...
जय क्रांती गणेश उत्सव मंडळाच्या वतीने रक्तदान शिबिर
जउळका येथील जय क्रांती गणेश उत्सव मंडळच्या वतीने 6 सप्टेंबर रोजी राम मंदिराजवळ रक्तदान शिबिराचे...