बूंदी नगरपरिषद पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन ने पूर्व आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया पर पद का दुरपयोग करने व भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।पार्षद ने युडीएच मंत्री को मेल कर पूर्व आयुक्त के खिलाफ जांच करने की मांग की। प्रेम प्रकाश का कहना है कि नगर परिषद में अतिक्रमण नियमन के अंतर्गत कई पट्टे बनाए गए हैं लेकिन महावीर सिंह सिसोदिया का स्थानांतरण स्वायत्त शासन विभाग ने अगस्त 2023 में खेरली किया गया था उसके बाद स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के पत्र क्रमांक प.1 (क) (04) कार्मिक/आर एम एस/डीएलबी/23/6588 दिनांक 23/ 8/2023 को महावीर सिंह सिसोदिया का स्थानांतरण खेरली से एपीओ निदेशालय कर दिया गया था।उसके बाद नगर परिषद बूंदी के पत्र क्रमांक न. प. बू./2023/ 5441-5447 दिनांक 4/09/23 को इनको कोटा नगर निगम रिलीव कर दिया। उसके बाद भी पूर्व आयुक्त महावीर सिंह ने निजी लाभ लेने और देने और भ्रष्टाचार करते हुए अतिक्रमण नियमन के अंतर्गत पट्टा संख्या 170 दिनांक 05/09/23, पट्टा संख्या 171 दिनांक 05/09/23, पट्टा संख्या 176 दिनांक 05/09/23, पट्टा संख्या 177 दिनांक 06/09/23 तथा पट्टा संख्या 179 दिनांक 06/09/23 स्थानांतरण होने के बाद भी अपने हस्ताक्षर कर पट्टे जारी कर दिए जो भ्रष्टाचार का खुला उदाहरण है।लेकिन उस समय के तत्कालीन आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया हाल कोटा नगर निगम द्वारा जानबूझकर भ्रष्टाचार करते हुए किसी को लाभ पहुंचाने और लाभ लेने के उद्देश्य से यह भ्रटाचार किया है और अपने पद का दुरपयोग किया है। पार्षद प्रेम प्रकाश ने मांग की है कि पूर्व आयुक्त नगर महावीर सिंह सिसोदिया हाल कोटा नगर निगम पर, अपने पद का दुरपयोग करने एवम भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया जाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आजची News Live: आधी मतफुटी, नंतर गैरहजेरी आणि आता भेट? काँग्रेसमध्ये काय चाललंय? Devendra fadnavis
आजची News Live: आधी मतफुटी, नंतर गैरहजेरी आणि आता भेट? काँग्रेसमध्ये काय चाललंय? Devendra fadnavis
Kolhapur : ‘भीमा काेरेगाव’ प्रकरणातील काेल्हापूर जिल्ह्यातील खाेटे गुन्हे मागे घ्या...BPN news
Kolhapur : ‘भीमा काेरेगाव’ प्रकरणातील काेल्हापूर जिल्ह्यातील खाेटे गुन्हे मागे...
मंगळवेढा नॅशनल हायवे रस्ता दुरुस्ती बाबत ठेकेदार अधिकारी यांच्यावर कारवाईची मागणी
मंगळवेढा नॅशनल हायवे रस्ता दुरुस्ती बाबत ठेकेदार अधिकारी यांच्यावर कारवाईची मागणी