राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेन्ट्रल वॉर रूम पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली. बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 में मतों की गिनती हेतु सभी लोकसभा क्षेत्रों में की जा रही तैयारियों एवं कार्यकर्ताओं को दी जा रहे प्रशिक्षण का फीडबैक लिया और प्रत्याशियों एवं मतगणना में भाग लेने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सजगता के साथ कार्य करने हेतु निर्देश दिए. कांग्रेस मुख्यालय में लोकसभा चुनाव वॉर रूम कमेटी की मीटिंग लेने पहुंचे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि देशभर में लोकसभा चुनाव का अंतिम सातवां चरण एक जून को होने जा रहा है. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आएगें. यह नतीजे चौंकाने वाले होंगे. डोटासरा ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. इंडिया गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है. देश के एनडीए की सरकार को लोगों ने निकालने का काम किया है. पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा सभी राज्यों में बीजेपी की हालत खराब है. राजस्थान के पहले चरण से इसकी शुरुआत हुई थी. मैं समझता हूं कि देश के लोगों की जरुरी मुद्दों पर मोदी सरकार ने कोई काम नहीं किया हर बार चुनाव के समय नए मुद्दे ला करके लोगों को बांटने का काम किया. प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गहराई पेयजल और बिजली संकट पर डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में दिसंबर में भाजपा सरकार बनी थी तब से हम देख रहे हैं मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारियों में कोई समन्वय नहीं है उसका खामियाजा आज प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है और अब तो हद हो गई साहब 55 डिग्री सेल्सियस तापमान में पानी बिजली के लिए हाहाकार मचा हुआ है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
स्टॉलच्या परवानग्या काढणे खर्चिक
फटाका स्टॉल परवान्यासाठी मोठा खर्च...
चुनाव के बाद क्या BJP के साथ जाएंगे रविंद्र सिंह भाटी? बोले, 'मैं निर्दलीय नहीं बल्कि...'
राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव को लेकर मतगणना की तैयारी लगभग अंतिम दौर में है. 4 जून...
વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી સાહેબ ના જન્મદિવસ નિમિત્તે સરસવણી મા કીટ વિતરણ
આજરોજ ભારત ના યશસ્વી વડાપ્રધાન નરેન્દ્રભાઈ મોદી સાહેબ ના જન્મદિન નિમિતે મહેમદાવાદ ના ધારાસભ્ય...
प्रहलाद लोधी के निज निवास पहुंचे CM शिवराज और बीडी शर्मा,श्रध्दांजलि अर्पित कर की शोक संवेदना व्यक्त
प्रहलाद लोधी के निज निवास पहुंचे CM शिवराज और बीडी शर्मा,श्रध्दांजलि अर्पित कर की शोक संवेदना व्यक्त
Goldman Sachs Raises S&P Global’s Target |Top 20 Stocks Now: बाजार में कौन से स्टॉक्स से बनेगा पैसा?
Goldman Sachs Raises S&P Global’s Target |Top 20 Stocks Now: बाजार में कौन से स्टॉक्स...