दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. जस्टिस ए एस ओक की अध्यक्षता वाली बेंच ने केजरीवाल की स्वास्थ्य जांच के लिए अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं बेंच ने देर से आवेदन दाखिल करने पर भी सवाल उठाए. जस्टिस ए एस ओक की बेंच ने कहा, 17 मई को मुख्य मामले पर आदेश सुरक्षित रखा गया. उस बेंच के एक सदस्य जज पिछले सप्ताह अवकाशकालीन बेंच में थे. आपने तब क्यों नहीं यह मांग रखी. अवकाशकालीन बेंच ने केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि वह सुनवाई का अनुरोध चीफ जस्टिस से करें. दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 10 मई से एक जून तक अंतरिम जमानत दी है. उन्हें 2 जून को सरेंडर करना है. केजरीवाल ने अपनी याचिका में दावा किया है कि गिरफ्तारी के बाद उनका 7 किलो वजन घटा है. इतना ही नहीं उनका कीटोन लेवल भी बढ़ा है. ऐसे में ये लक्षण किसी गंभीर के हो सकते हैं. मैक्स के डॉक्टरों ने जांच की है. अभी PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की जरूरत है. ऐसे में इन जांचों को कराने के लिए सीएम केजरीवाल ने 7 दिन की मांग की है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'हिम्मत है तो बिलकिस बानो और मणिपुर में परेड़ कराई गई महिलाओं से राखी बंधवाओ' उद्धव ठाकरे ने BJP को दी चुनौती
महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव...
લીંબડી-જાખણમાં સ્વામી રાજર્ષિમુનિજી પાર્થિવ દેહ પંચમહાભૂતમાં વિલીન:પૂ. મોરારીબાપુએ પણ શ્રધ્ધાસુમન અર્પણ કર્યા :વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદીએ દુ:ખ વ્યક્ત કર્યું
પંચમહાલ લકુલીશ યોગ યુનિવર્સિટીના સ્થાપક, લાઇફ મિશનના પ્રણેતા સિધ્ધ યોગી સ્વામી રાજર્ષિમુનિજી 92...
Lok Sabha Election 2024: पांचवें चरण में 60.48 फीसदी मतदान; 2019 के मुकाबले कम हुई वोटिंग
Lok Sabha Election 2024: पांचवें चरण में 60.48 फीसदी मतदान; 2019 के मुकाबले कम हुई वोटिंग
स्व. संसदरत्न खासदार राजीव सातव यांच्या जयंतीनिमित्ताने शालेय विद्यार्थ्यांना शैक्षणिक साहित्य वाटप
स्व. संसदरत्न खासदार राजीव सातव यांच्या जयंतीनिमित्ताने शालेय विद्यार्थ्यांना शैक्षणिक साहित्य...