पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रणजीत सिंह मर्डर केस में बरी कर दिया. यह हत्याकांड 22 साल पुराना है, जिसकी अक्टूबर 2021 को सुनवाई पूरी करते हुए पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद डेरा प्रमुख ने उम्र कैद की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दाखिल की थी. आज इसी अपील पर सुनवाई पूरी करते हुए हाई कोर्ट ने रणजीत सिंह मर्डर केस में राम रहीम को बरी कर दिया. राम रहीम फिलहाल जेल में बंद है और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और दो साध्वियों के दुष्कर्म के मामले में उसे सजा हुई है. बताते चलें कि रणजीत सिंह सिरसा डेरे का मैनेजर था, जिसकी 22 साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एक साध्वी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को चिट्ठी लिखकर राम रहीम की जांच की मांग की थी. डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने ये गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी. इससे पहले हाई कोर्ट ने अदालत की अनुमति के बिना अगले आदेश तक डेरा प्रमुख को पैरोल देने पर रोक लगा दी थी. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जी.एस.संधावालिया और न्यायमूर्ति लपिता बनर्जी की पीठ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को अस्थायी रूप से रिहा करने के फैसले को चुनौती दी गई थी. गुरमीत सिंह को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल दी गई थी. इससे करीब दो महीने पहले भी डेरा प्रमुख को 21 नवंबर 2023 में 21 दिन की छुट्टी दी गई थी, जो रोहतक के सुनारिया जेल से 2023 में तीसरी अस्थायी रिहाई थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જામનગર એસપી તરીકે ડૉ રવિ સૈનીએ ચાર્જ સાંભળ્યો
જામનગર એસપી તરીકે ડૉ રવિ સૈનીએ ચાર્જ સાંભળ્યો
पूर्व विधायक अमृता मेघवाल को अश्लील मैसेज भेजे, धमकी दी:लिखा- तेरा हाल भी बाबा सिद्दीकी के जैसा कर दूंगा
जालोर की पूर्व विधायक अमृता मेघवाल (39) को जान से मारने की धमकी के साथ वॉट्सऐप पर अश्लील मैसेज...
સરકારે ખેડૂતો માટે કરી મોટી જાહેરાત, હવે આ વસ્તુ પર પણ મળશે સબસિડી
ખેડૂતોની આવક વધારવા અને તેમને આર્થિક મદદ કરવા માટે કેન્દ્ર સરકાર અને રાજ્ય સરકારો દ્વારા અનેક...
धर्म का नाश होने से व्यक्ति का विनाश निश्चित है : सनातन महाराज, बालोतरा में हर रोज हो रहा भागवत कथा का आयोजन,पूर्णाहुति आज।
सर्व हिन्दू समाज श्री मद भागवत कथा आयोजन समिति द्वारा बालोतरा वृंदावन बगीची में 21 अक्टूम्बर से...
क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए टोक्यो पहुंचे जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ की बैठक
विदेश मंत्री एस. जयशंकर क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को दो दिवसीय...