राजस्थान में गर्मी की वजह से पानी की समस्या खड़ी हो गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों की छुट्टियां कैंसल कर चुके हैं. इस बीच भजनलाल सरकार के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने जलसंकट पर कहा कि वे कोई बालाजी नहीं हैं, जो फूंक मार दें और पानी आ जाए. जलदाय विभाग के इंजीनियरों के साथ सोमवार को बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. जलदाय मंत्री कन्हैया लाल ने कहा कि यह बात वे इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पिछले साल कम बारिश हुई थी. अब बांधों में मात्र 35% पानी रह गया है. बीसलपुर का भी यही हाल है. कन्हैया लाल ने कहा कि मेरी तो भगवान से प्रार्थना है कि मानूसन ऐसा आए कि बांध भर जाएं. नहीं तो हो सकता है कि कई जगह ट्रेन से पानी पहुंचाना पड़े. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी गर्मी से पेयजल संकट के समाधान को लेकर पूरी तरह गंभीर है. जलदाय मंत्री कन्हैया लाल ने कहा कि पिछले साल मानसून में औसत बारिश 543.43% रही. 2022 में मानसून के दौरान औसत बारिश 668.74mm रही थी. कम बारिश के कारण पिछले साल 13 जिले आपदा प्रभावित घोषित किए गए. 2022 में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी के कनेक्शन 45.72 लाख थे, जो बढ़कर अब 5269574 हो चुके हैं. ऐसे में पानी की डिमांड लगातार बढ़ने का हवाला देते हुए कहा कि जो हमारे पास पानी होगा, उसे ही सप्लाई किया जा सकता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ચૂંટણી પહેલા કોગ્રેસમાં વિરોધ, ચાણસ્મા વિધાનસભા સીટ પર સ્થાનિક ઉમેદવારની માંગ
ચૂંટણી પહેલા કોગ્રેસમાં વિરોધ, ચાણસ્મા વિધાનસભા સીટ પર સ્થાનિક ઉમેદવારની માંગ
आपदा में अवसर, पानी गर्म करने वाली रॉड की पूरी कहानी। Sciencekaari
आपदा में अवसर, पानी गर्म करने वाली रॉड की पूरी कहानी। Sciencekaari
લુપ્ત થતી ચકલીઓને બચાવવાનો પ્રયાસ
લુપ્ત થતી ચકલીઓને બચાવવાનો પ્રયાસ: ડીસાની અર્બુદા શાળાના બાળકોએ વેસ્ટ ચીજવસ્તુઓ માંથી 2000...
गिरिराज बोले- राहुल देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं:वे अशांति फैला रहे; खड़गे ने कहा था- BJP-RSS वाले बांटने-काटने की बात करते हैं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर देश में गृह युद्ध उकसाने के आरोप लगाए...
নুমলীগড়ৰ মৰঙিত বন্যহস্তীৰ উপদ্ৰৱত বাসগৃহ,ভড়াল তচনচ ৷ বন্যহস্তীৰ আক্ৰমণত গো-ধন নিধন।
নুমলীগড়ৰ মৰঙিত বন্যহস্তীৰ উপদ্ৰৱত বাসগৃহ,ভড়াল তচনচ ৷ বন্যহস্তীৰ আক্ৰমণত গো-ধন নিধন।
নুমলীগড়ৰ...