राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी जीत का दावा कर रही है. हालांकि केंद्रीय मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि बीजेपी को एक-दो सीटों का नुकसान हो सकता है. लेकिन फलोदी सट्टा बाजार के जो ताजा भाव सामने आए हैं वो बीजेपी की नींद उड़ा सकते हैं. फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि भाजपा को राजस्थान की 6 सीटों पर तगड़ा झटका लग सकता है. फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भावों के मुताबिक, दौसा, करौली-धौलपुर, सीकर, झुंझूनूं, चूरू और नागौर लोकसभा सीट पर जबरदस्त उलटफेर देखने को मिल रहा है. इन सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के भाव इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों से काफी ज्यादा हैं. ऐसे में उनके जीतने के चांस कम हैं. दौसा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार कन्हैया लाल मीणा का भाव 1.30 रुपए और कांग्रेस प्रत्याशी मुरारी लाल मीणा का भाव 60 पैसे है. करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव का भाव 1.50 रुपए और कांग्रेस उम्मीदवार भजनलाल जाटव का भाव 40 पैसे है. सीकर में भाजपा उम्मीदवार स्वामी सुमेधानंद सरस्वती का भाव 1.50 रुपए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अमराराम का भाव 50 पैसे बताया जा रहा है. झुंझुनूं सीट पर भी बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. यहां भाजपा उम्मीदवार शुभकरण चौधरी का भाव 1.30 रुपए और कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला का भाव 60 पैसे है. अगर चूरू सीट की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झाझड़िया का भाव 1.25 रुपए और कांग्रेस के राहुल कस्वां का भाव करीब 60 पैसे है. वहीं नागौर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा का भाव 1.20 रुपए और आरएलपी प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल का भाव 50 पैसे है. यहां हनुमान बेनीवाल ज्योति मिर्धा से आगे नजर आ रहे हैं. फलोदी सट्टा बाजार में जिस प्रत्याशी का भाव जितना कम होता है उसके जीतने के चांस उतने ही ज्यादा होते हैं. फलोदी सट्टा बाजार के ताजा भावों ने राजनीतिक पार्टियों की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि किस सीट पर कौनसी पार्टी के प्रत्याशी की विजय होगी, इसकी घोषणा तो 4 जून को ही होगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Rahul Gandhi News Today: Telangana के Nagarkurnool में राहुल गांधी का फ्री बिजली वाला दांव | Aaj Tak
Rahul Gandhi News Today: Telangana के Nagarkurnool में राहुल गांधी का फ्री बिजली वाला दांव | Aaj Tak
आई मोलकरीण, वडील चोर, एक वेळ संडासमध्ये राहावं लागलेली पोरगी आज CA | Maharashtra Times
आई मोलकरीण, वडील चोर, एक वेळ संडासमध्ये राहावं लागलेली पोरगी आज CA | Maharashtra Times
સાબરમતી રિવરફ્રન્ટ પર Fit India Sundays on Cycle અંતર્ગત આયુષ્માન ખુરાના અને મંત્રીઓએ દોડાવી સાયકલ!
સાબરમતી રિવરફ્રન્ટ પર Fit India Sundays on Cycle અંતર્ગત આયુષ્માન ખુરાના અને મંત્રીઓએ દોડાવી...
৭ আগষ্টত নীতি আয়োগৰ বৈঠক: কেন্দ্ৰ আৰু ৰাজ্যসমূহৰ মাজত সমন্বয়ৰ লক্ষ্যৰে এই বৈঠক
নতুন দিল্লী, ০৬ আগষ্ট: প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীয়ে ৭ আগষ্ট, দেওবাৰে নীতি আয়োগৰ পৰিচালক...
Breaking News: Lok Sabha के पहले चरण के लिए RJD ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया | Aaj Tak News
Breaking News: Lok Sabha के पहले चरण के लिए RJD ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया | Aaj Tak News