राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर एक तस्वीर साझा की है. यह तस्वीर साझा कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री को टैग किया है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने लिखा कि इस तरह की ह्रदय विदारक तस्वीर राजस्थान सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल है. मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री संज्ञान लें, ताकि आगे कहीं इसकी पुनरावृत्ति न हो. यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें. सीएम को जो तस्वीर शेयर की गई है वह शिव विधानसभा क्षेत्र की है. एक बुजुर्ग का इलाज सड़क के नजदीक फुटपाथ जैसी जगह पर किया जा रहा है. ड्रिप चढ़ाई जा रही है. अखबार जमीन पर बिछाकर बुजुर्ग को जमीन पर लेटाया गया है. साथ में कुछ कार्मिक भी खड़े दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर को सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जा रही है. चर्चा है कि तस्वीर किसी अस्पताल के बाहर की हो सकती है. राजस्थान में गर्मी से बुरा हाल है. तेज गर्मी के कारण कई जिलों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने वाला है. अभी आने वाले दिनों में तापमान से कोई राहत की उम्मीद भी नहीं है. गर्मी को देखते हुए भजनलाल सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और पानी-बिजली के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है, जिससे लोगों को बिजली-पानी और सेहत का ख्याल रखा जा सके. इसके बाद भी बिजली-पानी की आपूर्ति पर तो प्रभाव पड़ ही रहा है. साथ ही अस्पतालों में भी हालात बिगड़ रहे हैं. इन सबके बीच गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है. मौतों की संख्या बढ़ रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
israel-Hamas War News: हमास के अटैक के बाद बजा सायरन, हमास के रॉकेट को आयरन डोम ने कैसे रोका देखिए
israel-Hamas War News: हमास के अटैक के बाद बजा सायरन, हमास के रॉकेट को आयरन डोम ने कैसे रोका देखिए
અહંકાર માણસને નમવા દેતો નથી અને વગર વૈરની ગાંઠ ઉકેલી શકાતી નથી-કર્મ વિરાંગના જીજ્ઞા શેઠ
અહંકાર માણસને નમવા દેતો નથી અને વગર વૈરની ગાંઠ ઉકેલી શકાતી નથી-કર્મ વિરાંગના જીજ્ઞા શેઠ
...
5000 साल पुरानी Mummy के एक्स-रे से क्या पता चला? | Otzi the Iceman | Tarikh E554
5000 साल पुरानी Mummy के एक्स-रे से क्या पता चला? | Otzi the Iceman | Tarikh E554