लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए सीएम भजनलाल शर्मा के विभिन्न राज्यों में चुनावी दौरे जारी हैं। सीएम शर्मा आज सुबह जयपुर से पंजाब दौरे के लिए रवाना हो रहे हैं। वे वहां दो चुनावी सभाओं को संबोधित करके दोपहर बाद तक जयपुर लौट आएंगे। जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर पंजाब के बठिंडा पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 11 बजे फिरोजपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के समर्थन में भाववाला फोकल प्वाइंट, बल्लुआना में जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे बल्लुआना से अबोहर के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां दोपहर साढ़े 12 बजे वे एक अन्य जनसभा में शिरकत करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री का बठिंडा से जयपुरलौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के धुंआधार प्रचार अभियान जारी है। राजस्थान में दो चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद से ही वे अन्य चुनावी राज्यों में प्रचार के लिए निकल गए थे। वे अब तक पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, पश्चिम बंगाल और दिल्ली के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते हुए वोट अपील कर चुके हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दुनिया का सबसे जहरीला व खतरनाक सांप कोटा में पहुंचा,डॉगी के साथ पहले सांप खेलने लगा उसके बाद वाशिंग मशीन में जाकर छिपा
दुनिया का सबसे जहरीला व खतरनाक में से एक कहे जाने वाला कॉमन करेत प्रजाति का एक सांप बिजली गुल...
પીએમ મોદી ના કાર્યક્રમ સ્થળ પરથી જુઓ લાઈવ
પીએમ મોદી ના કાર્યક્રમ સ્થળ પરથી જુઓ લાઈવ
અમરેલી જિલ્લામાં શિયાળ બેટ ગામ અનોખું મતદાન મથક કર્મચારીઓ હોડી મારફતે મતદાન મથક સુધી પહોંચશે
અમરેલી જિલ્લામાં શિયાળ બેટ ગામ અનોખું મતદાન મથક કર્મચારીઓ હોડી મારફતે મતદાન મથક સુધી પહોંચશે
जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का निकला जुलूस, नबी की शान में अकीदत का किया इज़हार
बारां। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदत व पूरे...
Uneasy Silence in Gurugram: Muslim Families Flee After Attack By Bajrang Dal | Ground Report
Uneasy Silence in Gurugram: Muslim Families Flee After Attack By Bajrang Dal | Ground Report