राजस्थान में लोकसभा चुनाव की वोटिंग पूरी होने के बाद अब 4 जून को रिजल्ट जारी होने का इंतजार किया जा रहा है. अब मात्र 10 दिन का समय शेष बचा है. ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी नेता वापस एक्टिव हो गए हैं, जिससे प्रदेश में फिर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. शुक्रवार रात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी एक पोस्ट के जरिए इसकी शुरुआत करते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले नेताओं का मुद्दा उठाया और बीजेपी के पतन की बात कह डाली. जिस पर राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार किया और कांग्रेस को 'डूबता हुआ जहाज' करार दे दिया. कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम करीब 7:37 बजे एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'बीजेपी की इन चुनावों में बुरी हालत होने का एक कारण कांग्रेस के "नॉन परफॉर्मिंग असेट" कैटिगिरी के सैकड़ों नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करना रहा. कांग्रेस से ऐसे नेताओं के बाहर जाने से कार्यकर्ताओं को अधिक मौका मिला और BJP पर ऐसे नेता लाइबिलिटी बने, जिससे उनका खुद का कार्यकर्ता निराश हो गया. अंहकार की अति BJP के पतन का कारण बन रही है.' गहलोत की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने लिखा, 'गहलोत साहब, कांग्रेस एक डूबता जहाज है जिसमें कोई भी राजनीतिक नेता सवार होकर अपने भविष्य को दांव पर नहीं लगाना चाहता. आप जिन नेताओं को "नॉन परफॉर्मिंग असेट" बता रहे हैं, कल तक वो आपकी ही पार्टी के लिए परफॉर्मिंग असेट हुआ करते थे. जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अमरिंदर सिंह, गौरव वल्ल्भ, आचार्य प्रमोद कृष्णम एवं अशोक चव्हाण जैसे दर्जनों वरिष्ठ नेताओं को आपकी पार्टी ने दरकिनार किया. राजस्थान में कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की बात करें तो विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 100 से अधिक बड़े-छोटे नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी. इनमें लंबे समय तक कांग्रेस में काम करने वाले पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के साथ ज्योति मिर्धा, लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव आलोक बेनिवाल, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा, रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, सुरेश चौधरी पंडित सुरेश मिश्रा ज्योति खंडेलवाल जैसे नेता बीजेपी में शामिल हो गए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Baltimore Bridge Collapse: 'ये लोग हीरो हैं...', भारतीय क्रू मैंबर्स की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; अमेरिकी गवर्नर ने की तारीफ
Baltimore Bridge Collapse: अमेरिका के मैरीलैंड स्थित बाल्टीमोर में एक मालवाहक जहाज के टकराने...
રાષ્ટ્રીય એવોર્ડ વિજેતા નું સન્માન
આજરોજ દામાવાસ કંપા મુકામે શ્રી એન. પી. ધોળુ જ્ઞાનતીર્થ વિદ્યાલયમાં ગણિત વિજ્ઞાન પર્યાવરણ પ્રદર્શન...
जिल्हा सहकारी बँकेच्या गटसचिवाची गळफास लावून आत्महत्या
मालेगाव शहरातील जोगदंड कॉम्प्लेक्समध्ये असलेल्या जिल्हा सहकारी बँकेच्या गटसचिव कार्यालयात आज...
ચલાલા પોલીસ સ્ટેશન જી.અમરેલી ચલાલા ટાઉનમા બાપાસીતારામ ચોકડી સા.કુંડલા - ખાંભા રોડ પાસે થી ભારતીય બનાવટનો વિદેશી દારૂ નો પ્રોહી મુદામાલ સાથે કવોલીટી કેસ શોધી કાઢતી ચલાલા પોલીસ
મહે. અમરેલી પોલીસ અધિક્ષક શ્રી હિમકર સિંહ સાહેબ તેમજ નાયબ પોલીસ અધિક્ષક શ્રી કે.જે.ચૌધરી સાહેબ...
US से भारत घूमने आई बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, टूरिस्ट गाइड ने दिल्ली-आगरा में दिया वारदात को अंजाम
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में अमेरिका की 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का...