लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विभिन्न राज्यों में चुनावी दौरे जारी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आज सुबह जयपुर से पंजाब के लिए रवाना हुए। वे आज दिन भर पंजाब में प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद देर शाम तक जयपुर लौटेंगे।जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार सीएम भजनलाल जयपुर से विशेष विमान से रवाना होकर पंजाब में भटिंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे भटिंडा के ही स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर लोकसभा प्रत्याशी शपरमपाल कौर सिद्धू के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा शाम साढ़े 4 बजे भटिंडा से भलाईआना श्रीमुक्तसर साहिब के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम सवा 5 बजे भलाईआना, श्री मुक्तसर साहिब में प्रत्याशी परमपाल कौर सिद्धू के समर्थन में जनसभा करेंगे। आखिर में शाम करीब साढ़े 7 बजे भटिंडा एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के धुंआधार प्रचार अभियान जारी है। राजस्थान में दो चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद से ही वे अन्य चुनावी राज्यों में प्रचार के लिए निकल गए थे। वे अब तक पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते हुए वोट अपील कर चुके हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिरुरचे खासदार डॉ. अमोल कोल्हे पक्ष बदलणार का?
पुणे: काही दिवसांपासून शिरुर लोकसभा मतदारसंघाचे खासदार अमोल कोल्हे हे भाजपच्या वाटेवर जाणार...
ડીસામાં નહેર પર બાંધકામ માટે વિવાદ સર્જાયો
ડીસા શહેરમાં સર્વે નં.-59 ની જમીનમાં દાંતીવાડા સિંચાઈ યોજનાની કેનાલના સાઈફન પર દબાણ કરી સોસાયટી...
India Mobile Congress 2023: शुरू हो गया एशिया का सबसे बड़ा इवेंट, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, यहां पढ़ें जरूरी डिटेल
नई दिल्ली। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 की शुरूआत हो गई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र...
चंबल पुल सड़क पर गेता के नजदीक गड्ढा बना वाहन चालकों के लिए परेशानी
इटावा. गैंता माखीदा पुल की अप्रोच सड़क के बीच इनदिनों एक गहरा गड्ढा हो रहा है, जिसमें आएदिन कई...
Instagram Message Edit: इंस्टाग्राम पर भी गलती सुधार का मौका, ऐसे एडिट कर सकते हैं भेजा गया मैसेज
इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए मैसेज एडिट करने का फीचर उपलब्ध है। वॉट्सऐप की तरह यहां भी यूजर्स भेजे...