जनपद आजमगढ़ में,बाइक सवार की मौत एक घायल पिकअप की चपेट में आने से।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के थाना पवई क्षेत्र के मिल्कीपुर अंडरपास के, समीप बीते दिन वृहस्पतिवार की देर रात अनियंत्रित पिकअप वाहन की चपेट में, आने से बाइक सवार की मौत हो गई।बाइक चला रहा उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पूरारामजी गांव निवासी इंद्रेश यादव (30) और प्रेमकुमार (26) लखनऊ में घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था। ये दोनों गुरुवार शाम को छः बजे लखनऊ से बाइक से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते निकले। बाइक प्रेमकुमार चला रहा था। ये दोनां पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के भेलारा टोल नाके से उतरकर सर्विस लेन के रास्ते घर की तरफ बढ़े। जैसे ही ये मिल्कीपुर अंडरपास के पास पहुंचे सामने से तीव्र गति से आ रहे पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठा इंद्रेश बाइक से छिटक कर दूर जा गिरा और उसका सिर खंभे से टकरा गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका साथी प्रेमकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाने के साथ ही मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री क्रमशः छः और चार वर्ष की उम्र की है। मृतक घर का एक मात्र कमाने वाला सदस्य था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गृह प्रवेश किया गया स्थाई आवास में धर्मेन्द्र यादव
जनपद आजमगढ़ में,गृह प्रवेश किया गया स्थाई आवास में धर्मेंद्र यादव।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के सदर...
पन्ना कांग्रेस ने अपने ही पार्टी के जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी सैनी का विरोध प्रदर्शन किया
पन्ना कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी सैनी का विरोध कर...
કોંગ્રેસના ધારાસભ્ય હર્ષદ રીબડિયાએ આપ્યું રાજીનામું | Gujarat First
કોંગ્રેસના ધારાસભ્ય હર્ષદ રીબડિયાએ આપ્યું રાજીનામું | Gujarat First
મહુવા માર્કેટિંગ યાર્ડ કપાસ અને મગફળીની મબલખ આવકથી છલકાયું.
મહુવા માર્કેટિંગ યાર્ડ કપાસ અને મગફળીની મબલખ આવકથી છલકાયું.
5.82 करोड़ से होगी सड़कों-पुलों की मरम्मत
अतिवृष्टि से खराब हो चुकी जिले की विभिन्न सड़कों की 5.60 करोड़ से मरम्मत होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम...