उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के लोकसभा मछलीशहर में,भाजपा 181वोटों से जीती थी तो इस बार साथ मिलकर नतीजे बदल पाएंगे कांग्रेस सपा।मालूम होकि जनपद जौनपुर के लोकसभा मछलीशहर में,चुनाव 2024 के लिए। 5 चरणों का मतदान हो चुका है। अब सिर्फ 2 चरणों के लिए, वोटिंग बाकी है। जिसमें छठे चरण के लिए,आज शनिवार (25 मई) को वोट पड़ेगा। सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोट पड़ेंगे जिसके बाद 4 जून को पता चल जाएगा कि, इस बार केंद्र में किस पार्टी की सरकार बनने वाली है। फिलहाल, जिस लोकसभा क्षेत्र के बारे में, करेंगे उसके लिए 25 मई को वोटिंग होगी। पिछली बार इस लोकसभा सीट से कांटे की टक्कर में, बीजेपी ने महज 181 वोटों से जीत हासिल की थी। हम बात कर रहे हैं,लोकसभा मछलीशहर की। मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में, स्थित है। यह कई विधानसभा क्षेत्रों और जौनपुर के साथ-साथ वाराणसी जिलों के संयोजन से बना है। मछलीशहर से 2024 के चुनाव के लिए, प्रमुख दावेदारों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनावी दौड़ में, अपने प्रतिनिधि के रूप में बी. पी. सरोज को मैदान में उतारा है। और समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रतिष्ठित सीट के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए, प्रिया सरोज को चुना है। दोनों उम्मीदवार इस बार आर-पार की लड़ाई के लिए कमर कसे हुए है। 2019 के चुनाव में, मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के लिए। पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या 1,848,306 थी। इनमें से 1,034,925 वोट वैध माने गए। यह सीट भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवार भोलानाथ (बीपी सरोज) ने जीती थी। उन्हें कुल 488,397 वोट मिले। पिछली बार उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के त्रिभुवन राम (टी राम) से था, जिन्हें कुल 488,216 वोट मिले। कांटे की इस टक्कर में, जीत का अंतर बेहद कम था। और भोलानाथ सिर्फ 181 वोटों से जीते थे। मछलीशहर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा दलित मतदाता हैं। इसके बाद अगड़ी जाति के मतदाताओं का नंबर आता है, लेकिन पिछड़ों और दलितों की संख्या मछली शहर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक है, इतना की ये किसी भी उम्मीदवार की जीत हार को तय कर सकते हैं। पिछड़ों में, यादवों की संख्या बाकी की, जातियों से बहुत अधिक है। मछलीशहर लोकसभा सीट कुल पांच विधानसभा सीट को मिलाकर बनाया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
प्रशासन शहरों के संग अभियान के आवेदन कर्ताओं को शिघ्र पट्टे जारी करने की मांग, किया प्रदर्शन
- आठ माह से सक्रिय पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन की मेहनत लाई रंग
बूंदी। शहरवासियों को प्रशासन...
Tajmahal के 500 मीटर के दायरे में कारोबारियों को राहत न मिलने पर हुई महापंचायत में सपा ने लिया हिस्सा
आगरा: ताजमहल की चहारदीवारी की 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा...
યુવાન ઉપરનાં હુમલા કેસમાં ચાર આરોપીની જામીન અરજી રદ્દ:સરકારી વકીલ પી.બી.મકવાણાની ધારદાર દલીલો માન્ય રાખતી અદાલત
સુરેન્દ્રનગર બહુચર હોટલ પાસે પ્રજાપતિ વાડી બાજુમાં 2019 માં ચાર ઇસમો એક યુવાન પર છરી લાકડી વડે...
ধীৰেনপাৰাৰ পৰা গ্ৰেপ্তাৰ ভুৱা DTO
গুৱাহটীৰ ধীৰেনপাৰাৰ পৰা গ্ৰেপ্তাৰ ভুৱা DTO৷ আমিনুল ৰচুল নামৰ এজনক গ্ৰেপ্তাৰ কৰিছে লতাশিল...
જાણો કેમ ! આણંદ જિલ્લાના ખેડૂતો કમોસમી માવઠાથી થયેલ પાક નુકસાન સહાયથી વંચિત રહેશે !
આણંદ જિલ્લામાં વરસાદથી ખેતી પાકોને થયેલ નુકસાન અંગે નુકસાની સહાય આપવાની ખેડૂતો અને પ્રજાના...