जनपद आजमगढ़ में,उत्तर प्रदेश में गुंडे बदमाशों के हौसले पूरी तरह पस्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।मालूम होकि जनपद आजमगढ़ के लोकसभा लालगंज में,केन्द्रीय रक्षा मंत्री संबोधन में बोले कि मैं, पूरे देश में भ्रमण करने के बाद और सार्वजनिक जनसभाओं को संबोधित करने के बाद। इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि मोदी की 400 पार की सरकार बनानी है। जहां तक उत्तर प्रदेश का सवाल है तो, उत्तर प्रदेश अब उत्सव प्रदेश बन गया है। योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार चलाई है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। यहां पर गुंडे बदमाशों के हौसले पूरी तरह से पस्त हो चुके हैं। किसी गुंडे बदमाश की हिम्मत नहीं है, कि अपने सीने की बटन खोलकर उत्तर प्रदेश की सड़कों पर चल सके। उक्त बातें वृहस्पतिवार को केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मेहियापार में, आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहे कि, यदि हम भारत की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं तो। उसमें सबसे अधिक योगदान उत्तर प्रदेश का होने जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में मैं, जो माहौल देख रहा हूं, उससे मेरा विश्वास पक्का हो गया है। कि पंजा आपका साथ छोड़ चुका है, साइकिल की चैन उतर चुकी है, और हाथी पस्त हो चुका है। 80 की 80 सीटों पर भाजपा उत्तर प्रदेश में, अपनी विजय पताका फहरा रही है।रक्षमंत्री ने कहा कि देश में, हर दो साल पर चुनाव होते रहते हैं। जिससे काफी आर्थिक क्षति होती है।जिसे देखते हुए हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि अब यह बार-बार चुनाव होने का फैसला बंद होना चाहिए। वन नेशन वन इलेक्शन होना चाहिए। यह फैसला हम लोगों ने किया है। मैं आज से नहीं लगभग 26 से 27 सालों से दुनिया के दूसरे देशों में, जाता हूं। अंतरराष्ट्रीय मंचों से मुझे बोलने का अवसर प्राप्त हुआ है। पहले हम लोग दुनिया के मंचों पर कुछ बोलते थे तो, हमारी बातों को जितनी गंभीरता से लेना चाहिए। दुनिया के अन्य देश नहीं लेते थे। सोचते थे भारत तो गरीबों का देश है। भारत कमजोर देश है, भारत का कोई प्रतिनिधि बोल रहा है तो, सुने ना सुने कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने देखा है कि भारत का कोई प्रतिनिधि पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलने के लिए, खड़ा होता था तो। 100 में से 30 40 बाहर चले जाते थे। चलो चाय पी कर आते हैं। लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर सुनती है। रक्षामंत्री ने कहा कि 140 करोड़ की जनसंख्या हमारी हो चुकी है। 2004 में हमारी जनसंख्या कुछ कम थी फिर भी सवा सौ करोड़ की जनसंख्या थी। उसके बाद भी हमारा देश धन दौलत के मामले में, 11वें स्थान पर खड़ा था। आज सात से आठ वर्ष बीतने के बाद यह दुनिया के पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह मैं नहीं कह रहा हूं, दुनिया की सारी वित्तीय संस्थाएं, दुनिया की सारी फाइनेंशियल फर्म्स, दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री दावा कर रहे हैं। सारी दुनिया का यह विश्वास पक्का हो गया है कि आज के ढाई तीन साल बाद यानी 2027 आते-आते अर्थव्यवस्था के मामले में टॉप थ्री कंट्रीज में खड़ा हो जाएगा। जिसमें एक अमेरिका होगा, दूसरा चीन होगा और तीसरा यदि कोई होगा तो भारत होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को आठ वर्ष के अंदर गरीबी रेखा से बाहर करने में हमने कामयाबी हासिल की है। यह हमारा नीति आयोग नहीं कर रहा है अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं, फाइनेंशियल फर्म्स यह दावा कर रही हैं। उनका तो यह मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि आज के 10 से 15 वर्षों के बाद भारत में गरीबी नाम की कोई चीज शेष नहीं बचेगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
डॉ. आनंद आंबेकर यांना सकाळ आयडॉल ऑफ महाराष्ट्र गुरुवंदना पुरस्कार प्रदान
रत्नागिरी : सकाळ माध्यम समूह यांच्यावतीने शिक्षण , सांस्कृतिक, सामाजिक क्षेत्रात उत्तुंग कामगिरी...
संरक्षक व पेंशनर समाज कनवास के अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विशेष योग्यजनों को सोल वितरीत किए
कनवास. कस्बे में विशेष योग्यजन वेलफेयर सोसाइटी कनवास के संरक्षक व पेंशनर समाज कनवास के पूर्व...
NCP chief Sharad Pawar to step down as party president
A committee will be formed to decide who should be given the responsibility of the party chief's...
Priyank Kharge ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- राज्य के नेताओं ने ऑपरेशन लोटस के लिए एक हजार करोड़
कर्नाटक के ग्रामीण विकास, पंचायती राज और आईटी मंत्री प्रियांक खरगे ने सोमवार को गंभीर आरोप लगाते...