राजस्थान के भरतपुर के मशहूर राजपरिवार में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही विश्वेंद्र सिंह पत्नी दिव्या सिंह ने कहा था कि हमने राज परिवार के खिलाफ कई पंचायत देखी हैं. यानी उनका कहना है कि राज परिवार के अंदर काफी सारी मामलों को लेकर पंचायत हो चुकी है. वहीं इसके बाद पूर्व विधायक विश्वेंद्र सिंह ने अपने परिवारों का गुट बनाकर उनसे मुलाकात की और कहा 'कौन कहता है हम अलग हैं'.दिव्या सिंह और पुत्र अनिरुद्ध ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम लोगों ने काफी पंचायत देखी है. और राज परिवार के सदस्यों का नाम लेकर कहा कि राव राजा काका रघुराज सिंह, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री राजकुमारी कृष्णेन्द्र कौर दीपा के खिलाफ काफी पंचायत हुई है. दिव्या सिंह इस बात पर विश्वेंद्र सिंह ने गुरुवार को मोतीझील पर पहुंचकर राव राजा काका रघुराज सिंह, पूर्व सांसद राजकुमारी कृष्णेन्द्र कौर दीपा, कुंवर दीपराज सिंह, कुंवर दुष्यंत सिंह से मुलाकात कर पारिवारिक सदस्यों ने एक दूसरे की कुशलक्षेम जानी. इसके बाद विश्वेंद्र सिंह ने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कौन कहता है हम अलग हैं. पूर्व राज परिवार के विवाद को लेकर कुम्हेर स्थित चामुंडा माता मंदिर पर 36 कौमों की पंचायत हुई थी. इस पंचायत में 51 सदस्यों की कमेटी बनाने साथ ही आगामी दिनों में महापंचायत का आयोजन कर इस पारिवारिक विवाद को समाप्त करना है. लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह ने इस पंचायत को लेकर कहा कि यह किसी समाज का नहीं बल्कि एक परिवार का मामला है. इसे कोई पंचायत नहीं सुलझा सकती. यह पंचायत सिर्फ एसडीएम पर दबाव बनाने के लिए की गई है. हम लोगों पर इस पंचायत का कोई फर्क नहीं पड़ता. परिवार में आपसी मतभेद और संपत्ति को लेकर उलझा ये शाही परिवार अब अपने विवादों को लेकर अदालत भी पहुँच चुका है .परिवार के मुख्य भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के महाराज विश्वेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी और बेटे पे आरोप लगाया है की अपने ही महल से उन्हें बेदखल कर दिया गया है. पहले पत्नी और बेटे ने उन्होंने महल में बंधक बना के रखा फिर उनका खाना पीना बंद कर दिया.उनके बेटे अनिरुद्ध सिंह पर भी आरोप है की उसने अपने पिता विश्वेन्द्र सिंह के साथ मार पीट की और उन्होंने महल से बेदखल कर दिया उनके कपडे पहाड़ दिए और उनका सामान महल के बहार फ़ेंक दिया.अब यह मामला एसडीएम कोर्ट में है.इसकी तारीख 24 मई है. अब देखना होगा इस मामले को लेकर क्या फैसला होता है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
वि.वि.से.स.सो.ची संचालक मंडळाची निवडणूक प्रथमच बिनविरोध
वि.वि.से.स.सो.ची संचालक मंडळाची निवडणूक प्रथमच बिनविरोध, गंगापूर तालूक्यातिल टाकळी कदिम टाकळीवाडी...
વડોદરાના પાદરામાં ઢોર ચરાવવા ગયેલા યુવકને ઢાંઢર નદીમાં મગર ખેચી જતા કરૂણ મોત નિપજ્યુ
વડોદરા જિલ્લાના પાદરા તાલુકાના સોખડાગામથી કરૂણ ઘટના પ્રકાશમાં આવી છે જેમાં એક યુવકને મગર નદીમાં...
બહુચર માતાની શોભાયાત્રા...! Procession of Bahuchar Mata...!
બહુચર માતાની શોભાયાત્રા...! Procession of Bahuchar Mata...!
Delhi News: Kejriwal की ED रिमांड के बीच कल बुलाया गया Delhi Vidhan Sabha का विशेष सत्र, जानिए कारण?
Delhi News: Kejriwal की ED रिमांड के बीच कल बुलाया गया Delhi Vidhan Sabha का विशेष सत्र, जानिए कारण?
Israel-Hamas War के बीच Joe Biden ने Putin को घेरा, फिर बड़ा ऐलान
Israel-Hamas War के बीच Joe Biden ने Putin को घेरा, फिर बड़ा ऐलान