राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25 मई यानी की लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान होने वाला है. इसे ध्यान में रखकर बीजेपी और कांग्रेस ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में शनिवार को सात लोकसभा सीटों पर मतदान होने वाला है.राजस्थान बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता लगभग एक महीने से डटे हुए हैं. बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवां, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, मेयर डॉ सौम्या गुर्जर और प्रदेश मंत्री अजीत मांडण ने दिल्ली में कमान संभाल रखी है.वहीं, कांग्रेस की तरफ से पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, शकुंतला रावत, ममता भूपेश, मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया ने वहां पर कमान संभाल रखी है. मई महीने की शुरुआत से वहां पर ये नेता डटे हुए हैं. राजस्थान कांग्रेस के ये नेता मई से ही दिल्ली में डटे हैं. सचिन पायलट, भजनलाल जाटव, रामलाल जाट, शकुंतला रावत,रफीक खान, गंगा सहाय शर्मा विद्याधर चौधरी, शिखा मिल बराला, मुकेश भाकर रामनिवास गावड़िया, अमीन कागजी, ममता भूपेश, मनोज मेघवाल, राजकुमार शर्मा, ललित यादव,सी एल प्रेमी वहां पर लगातार डटे हुए हैं.इन सभी नेताओं की अलग-अलग लोकसभाओं में ड्यूटी लगाई गई है. इसमें ज्यादातर विधायक और पूर्व मंत्री हैं, जो डटकर प्रचार प्रसार में जुटे हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवां, जयपुर ग्रेटर की मेयर डॉ सौम्या गुर्जर और प्रदेश मंत्री अजीत मांडण वहां पर लगातार सभाएं कर रहे हैं. इन नेताओं ने वहां पर लोकसभा की अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में ड्यूटी की है.सीएम भजनलाल शर्मा ने कई रोड शो किये हैं. दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी कई जनसभाएं और रोड शो किये. मेयर डॉ सौम्या गुर्जर ने वहां पर जनसभाओं के साथ ही साथ कई नुकक्ड़ नाटक भी किये हैं. अजीत मांडण ने भी 15 से अधिक नुक्क्ड़ सभाएं की है. ये सभी अब वहां से लौट रहे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
INS Vikrant : Indian Navy Logo चं Shivaji Maharaj यांच्या आरमाराशी कनेक्शन काय आहे?
INS Vikrant : Indian Navy Logo चं Shivaji Maharaj यांच्या आरमाराशी कनेक्शन काय आहे?
INDIAN COAST GUARD OBSERVES:TREE PLANTATION DRIVE “एकपेडमॉकेनाम”
1. A special campaign of...
ખેરાલુ બેઠકમાં ભાજપનું કોકડું ગુંચવાતાં ઉમેદવારની ઘોષણા પેન્ડીંગ રાખવી પડી, મતદારોમાં ભારે ઉત્સુકતા
રાજ્યની મોટાભાગની બેઠકો ઉપર ભાજપે પોતાના ઉમેદવારોની ઘોષણા કરી દીધી છે. પરંતુ ખેરાલુ વિધાનસભા બેઠક...
कौन है भारतवंशी हिंदुजा परिवार जिसके सदस्यों को स्विट्जरलैंड में सुनाई गई सजा, बाद में वकीलों ने दिया ये जवाब; जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। Hinduja family Case ब्रिटेन के सबसे धनी भारतीय मूल के अरबपति हिंदुजा...