राजस्थान में गर्मी से लोग बेहाल हैं. राजस्थान में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. 22 मई को चार लोगों की मौत हो गई. संभावना जताई जा रही है कि इनकी मौत गर्म से हुई है. बालोतरा में 3 और अलवर शहर में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. बुधवार यानी 22 मई को रिफाइनरी में काम कर रहे 2 मजदूरों की तबियत बिगड़ गई. दोनों को गंभीर हालत में बालोतरा के जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया. दूसरे मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया. एक व्यक्ति की मौत औद्योगिक क्षेत्र में हुई है. रिफाइनरी में एल एंड टी कंपनी की साइट पर अन्य मजदूरों के साथ सुरेश यादव पुत्र चंद्रमा यादव निवासी गाजीपुर (यूपी) और शिन्द्रसिंह पुत्र श्रवणसिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) की तबियत बिगड़ गई. सुरेश यादव की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पचपदरा पुलिस अस्पताल पहुंच गई. बालोतरा रेलवे स्टेशन पर युवक का शव मिला. सूचना पर 108 एंबुलेंस जीआरपी पुलिस मौक पर पहुंची. युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया. मरने वाले की पहचान हीर सिंह निवासी तिलवाड़ा के रूप में हुई. आशंका है कि हीर सिंह की मौत गर्मी या फिर शराब पीने से हुई. अलवर शहर के बस स्टैंड पर 22 मई दोपहर को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. माना यह जा रहा है कि इस व्यक्ति की मौत गर्मी के कारण हुई है. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि बस स्टैंड गेट के पास प्याऊ के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त के प्रयास किया. शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है. मरने वाले की उम्र 50 साल है. उसने टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है. उसके पास पहचान का कोई कागज नहीं मिला है. शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
kya yah sabad bhasa sahi hai.? #adipurush ##ramayan #satyug #kalyug #
kya yah sabad bhasa sahi hai.? #adipurush ##ramayan #satyug #kalyug #
64MP कैमरा 16GB रैम के साथ आज लॉन्च होगा स्टाइलिश डिजाइन वाला Vivo V29e 5G फोन, जानें कीमत और खूबियां
Vivo V29e Launch Today in India Vivo V29e भारत में आज यानी 28 अगस्त को लॉन्च हो रहा है। लॉन्च...
हरा भरा मध्यप्रदेश कार्यक्रम की बैठक हुई संपन्न।
हरा भरा मध्यप्रदेश कार्यक्रम की बैठक हुई संपन्न।
પાટણ : રાધનપુરના દેવગામ ખાતે વિપુલ ચૌધરીનું શક્તિ પ્રદર્શન
પાટણ : રાધનપુરના દેવગામ ખાતે વિપુલ ચૌધરીનું શક્તિ પ્રદર્શન