राजस्थान में आग उगलने वाली गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश में दिन का पारा अब 50 डिग्री से मात्र दो डिग्री ही दूर है। बुधवार को राजस्थान में बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री पर पहुंच गया है। खास बात ये है कि इस सीजन में यह पहली बार है जब सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। वहीं, 19 शहरों में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। इनमें छह शहर ऐसे हैं जहां तापमान 47 डिग्री पार हो गया। राजधानी जयपुर में दिन का पारा 45 डिग्री से अधिक आ गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश को अभी हीटवेव का दौरान सप्ताह भर जारी रहेगा। मौसम केन्द्र ने आज 13 शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है। आसमान से मानो अंगारे बरसते रहे। गर्म हवा के थपेड़े भी पड़ते रहे। झुलसा देने वाली गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात बने रहे। घरों व दफ्तरों में कूलर-पंखे भी बेअसर रहे। लू के थपेड़ों से न दिन में चैन है, न रात में सुकून। शाम को भी तपन का असर कम नहीं हो रहा। अधिकतम तापमान भी कम नहीं होने से रातें तप रही हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिवसेनेला धक्का ,माजी विरोधी पक्षनेते रामदास कदम यांचा राजीनामा
शिवसेनेचे माजी मंत्री रामदास कदम यांनी शिवसेना नेतेपदाचा राजीनामा दिला आहे. पक्षप्रमुख उद्धव...
Motorola edge 50 series ग्लोबल मार्केट में होने जा रही पेश, कंपनी ने लॉन्च डेट पर लगाई मुहर
मोटोरोला ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बीते हफ्ते ही edge 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब...
ઝાલોદના કોંગ્રેસ ધારાસભ્ય ભાવેશભાઈ કટારાએ સ્વૈચ્છિક રાજીનામું આપ્યું
ઝાલોદના કોંગ્રેસ ધારાસભ્ય ભાવેશ કટારા સ્વૈચ્છિક રાજીનામું આપ્યું
ઝાલોદના ધારાસભ્ય ભાજપમાં...
અંબાજી મેળામાં સેફ અને સિક્યોરની લાગણી અનુભવતી યુવતીઓએ સરકારનો માન્યો આભાર
અંબાજી મેળામાં સેફ અને સિક્યોરની લાગણી અનુભવતી યુવતીઓએ સરકારનો માન્યો આભાર