गोरखपुर। बस्‍ती जिले में बुधवार को पालीटेक्निक कालेज परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा हो रही है। बस्ती के पालीटेक्निक परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- सबको राम राम। यह जनसैलाब, यह उत्साह। इस क्षेत्र में हमेशा मुझपर भरोसा किया है। बात पर, काम पर, वादे और इरादे पर भरोसा किया है। मैं आपके भरोसे पर खरा उतरने में न पहले कोई कमी छोड़ी है न आगे कमी छोडूंगा। यह मोदी की गारंटी है।कहा कि मैं पहले भी यहां आ चुका हूं। इसके पहले ऐसा देखने का सौभाग्य नहीं मिला। पीछे लोग तप रहे हैं। जो लोग धूप में तप रहे हैं। उनसे क्षमा मांगता हूं, जगह छोटी पड़ गई है। मैं भरोसा देता हूँ कि आपकी तपस्या कभी बेकार नहीं जाने दूंगा। विकास के रूप में लौटाऊंगा। देश मे पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। जिसमें मोदी सरकार पक्की कर दी है।पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पुराने आंकड़े और परिणाम देख लीजिए। वह ऐसे निराश की गर्त में डूबा है कि उन्हें याद नहीं रहता कि दो दिन पहले क्या बोले आज क्या बोल रहे हैं। आप अपनी शक्ति और समय बेकार नहीं जाने देते। सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट। कांग्रेस को पड़ने वाला कोई वोट सार्थक है क्या? आपका वोट उसे पड़ना चाहिए जिसे सरकार बनाने की गारंटी है।

सच्चे दिल से बताओगे। इस चुनाव में किसकी सरकार बनेगी। पीछे से आवाज आई मोदी दी। फिर यह कोई मौका छोड़ेगा क्या। वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? वोट देने वाले को पुण्य मिलेगा। विकसित भारत बनाने के लिए वोट दें। आज के दिन बहुत ऐसे लोग हैं जिन्हें अपनी पत्नी का जन्मदिन याद नहीं है। 22 जनवरी बोलते ही जय श्री राम के जयकारे लगते हैं। ।

पीएम मोदी ने कहा कि राम से राष्ट्र। विरासत से विकास के मंत्र से भारत आगे बढ़ रहा है। पांचवीं अर्थ व्यवस्था का देश बन चुका है। भारत का सम्मान बढ़ गया है। भारत जब बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। दुनिया कदम मिलाने की कोशिश करता है। यह जो हमें आँखे दिखता था, वह न घर का न घाट जैसी है। पाकिस्तान पस्त पड़ गया है। लेकिन उनके हमदर्द सपा-कांग्रेस वाले भारत को डराने में जुटे हैं। उन्हें मालूम है 56 इंच।

कहा कि आज भारत मे कमजोर नहीं मजबूत सरकार है। डरना है तो वह डरें, जिन्‍हें मानवता में विश्‍वास नहीं है। भारत न किसी को डराता है न विश्‍वास रखता है। भारत घर में घुसकर मारता है।