लोकतंत्र का महापर्व अपने अंतिम दौर में है और सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है. लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर सभी पार्टियों के अपने-अपने दावे हैं. इस बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है..सचिन पायलट ने कहा बीजेपी का 400 पार का नारा उनका अंहकार है. इंडिया गठबंधन बदलाव चाहता है. पायलट ने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेगी. इसके अलावा यूपी में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलेगा. पायलट ने हरियाणा में 7-8 सीटें जीतने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि बिहार महाराष्ट्र में हम अधिकांश सीटें जीतेंगे. वहीं अमेठी और रायबरेली के चुनावी नतीजों को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि अमेठी में हमारे प्रत्याशी अच्छे मार्जिन से जीतेंगे. इसके अलावा राहुल गांधी रायबरेली से बंपर जीत हासिल करेंगे. बीजेपी लगातार कांग्रेस पर ये आरोप लगाती आ रही है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो मुसलमानों को आरक्षण देगी. इस सवाल के जवाब में सचिन पायलट ने कहा, "इस देश के संविधान में लिखा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए. लेकिन अगर कोई गरीब है तो उसकी मदद के लिए उसका धर्म नहीं देखना चाहिए. बीजेपी झूठ फैला रही है कि हम किसी खास वर्ग को आरक्षण देना चाहते हैं."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
J&K move on I-cards would check foreign intrusions, Abdullahs and Muftis creating false fear to support anti-nationals : Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today came down heavily on the opposition leaders...
বৰহাটৰ বৰহাট হাবি (ৰেলপতি)পূজাবাৰী উদ্যোগ বৰহাট ৰেলপতি পূজাবাৰীত ফুটবল খেলত নকছাৰী বিজয়ী
বৰহাটৰ বৰহাট হাবি (ৰেলপতি)পূজাবাৰী উদ্যোগত তথা স্থানীয় ৰাইজৰ সহযোগত বৰহাট ৰেলপতি পূজাবাৰী...
આજ રોજ ડેડાણ પ્રાથમિક આરોગ્ય કેન્દ્ર દ્વારા એ.એન.સી. કેમ્પ, તેમજ જોખમી માતાનાં કેમ્પ નું આયોજન કરવામાં આવ્યું
આજ રોજ ડેડાણ પ્રાથમિક આરોગ્ય કેન્દ્ર દ્વારા એ.એન.સી. કેમ્પ, તેમજ જોખમી માતા ની j નાં કેમ્પ નું...
बूंदी महोत्सव में शिरकत करने के लिए जादूगर दयानंद ने शहरवासियों को दिया आमंत्रण
बूंदी महोत्सव के एक दिन पूर्व भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कलाकार...
સુરત વરાછા વિસ્તાર ના પોલીસ સ્ટેશન દ્વારા મોટરસાયકલ ચોરીના ગુનામાં પાંચ આરોપીને પકડી પાડ્યા હતા.
સુરત વરાછા વિસ્તાર ના પોલીસ સ્ટેશન દ્વારા મોટરસાયકલ ચોરીના ગુનામાં પાંચ આરોપીને પકડી પાડ્યા હતા....