जापानी कार निर्माता Toyota की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कार एमपीवी और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक May 2024 में अगर आप भी इस कंपनी की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो किस गाड़ी पर कितनी वेटिंग (Waiting Period) चल रही है। आइए जानते हैं।

Toyota भारतीय बाजार में हैचबैक, एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में कई बेहतरीन विकल्‍प ऑफर करती है। कंपनी की किस गाड़ी पर May 2024 में कितनी वेटिंग चल रही है। हम आपको इस खबर में यह जानकारी दे रहे हैं।

Toyota Glanza पर कितनी वेटिंग

टोयोटा की सबसे सस्‍ती कार के तौर पर ग्‍लैंजा को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस हैचबैक कार को अगर इस महीने खरीदना है तो करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को बुक करने के बाद एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

Urban Cruiser पर कितना इंतजार

मिड साइज एसयूवी के तौर पर टोयोटा की ओर से अर्बन क्रूजर हाइराइडर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को हाइब्रिड और नियो ड्राइव के वेरिएंट्स में लाया जाता है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं नियो ड्राइव वेरिएंट के लिए आपको छह महीने तक वेट करना पड़ेगा। एसयूवी के सीएनजी वर्जन पर भी पांच महीने की वेटिंग चल रही है।

Rumion के लिए कितना इंतजार

बजट MPV के तौर पर Toyota Rumion को ऑफर करती है। कंपनी की इस एमपीवी के नियो ड्राइव वेरिएंट पर करीब तीन महीने और सीएनजी वर्जन के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

Innova Crysta पर कितनी वेटिंंग

बजट MPV के ऊपर के सेगमेंट में कंपनी Innova Crysta को ऑफर करती है। इस गाड़ी को सिर्फ डीजल वर्जन में ही लाया जाता है। इस गाड़ी के लिए पांच महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

Innova Hycross

टोयोटा की ओर से Innova Hycross को पेट्रोल और हाइब्रिड वर्जन में ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसके पेट्रोल वर्जन को बुक करने के बाद छह महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इसके हाइब्रिड वर्जन पर 14 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। हाइब्रिड वर्जन के ZX और ZX (O) की बुकिंग कंपनी ने अस्‍थाई तौर पर रोक दी है।

Toyota Hilux पर भी है वेटिंग

टोयोटा लाइफस्‍टाइल पिकअप के तौर पर Hilux को ऑफर करती है। कंपनी के इस दमदार ऑफ रोडिंग क्षमता वाले पिकअप के लिए भी एक महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।