हाथ में एक छाता लेकर आप तपती गर्मी में भी ठंडी-ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। दरअसल हम यहां एक नॉर्मल छाते से अलग स्मार्ट छाते की बात कर रहे हैं। आज के समय में हर दूसरा प्रोडक्ट स्मार्ट प्रोडक्ट के रूप में पेश किया जा रहा है। एक नॉर्मल छाते से अलग स्मार्ट छाते से आप हीट को बीट कर सकते हैं।

अगर हम कहें कि आप मई की इस चिलचिलाती धूप में भी घर से बाहर निकलने पर सुहावने मौसम का मजा ले सकते हैं तो आप में से ज्यादातर लोगों के लिए यह समझ से परे होगा।

जी हां, हाथ में एक छाता लेकर आप तपती गर्मी में भी ठंडी-ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं। दरअसल, हम यहां एक नॉर्मल छाते से अलग स्मार्ट छाते की बात कर रहे हैं।

हीट को बीट करेगा स्मार्ट अम्ब्रेला

आज के समय में हर दूसरा प्रोडक्ट स्मार्ट प्रोडक्ट के रूप में पेश किया जा रहा है। एक नॉर्मल छाते से अलग स्मार्ट छाते से आप हीट को बीट कर सकते हैं।

इस स्मार्ट छाते को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से MISTERBREEZE Sun Umbrella नाम से खोज सकते हैं।

किन खूबियों के साथ आता है MISTERBREEZE Sun Umbrella

MISTERBREEZE Sun Umbrella की खूबियों की बात करें तो यह छाता फैन और मिस्टर के साथ आता है। फैन और मिस्टर सिस्टम अम्ब्रेला शेड में बिल्ट इनसाइड मिलता है। इस सिस्टम के साथ आपको ठंडेपन का अहसास होगा।

  • मिस्टिंग फीचर के साथ वॉटर बॉटल कम्पैटिबल है। हैंडल के बॉटम में वॉटर बॉटल के साथ पानी की छीटों वाली ठंडी हवा ली जा सकती है।
  • छाते में लगे पोर्टेबल मिस्टिंग फैन के साथ 99.9% UVA और UVB रे ब्लॉक हो जाती हैं।
  • छाते में हाई-स्पीड फैन ब्लेडस मिलती हैं। इस फैन को छाते के हैंडल पर ऑन और ऑफ बटन के साथ कंट्रोल कर सकते हैं।

इस छाते का इस्तेमाल बीच और समर एक्टीविटी के लिए किया जा सकता है।