राजस्थान में संभागीय आयुक्त और कलक्टरों को उपखंड और तहसीलों में रात्रि चौपाल कर लोगों की समस्याएं सुननी होंगी। वहीं सरकार कामकाज की रफ्तार बढ़ाने के लिए हर दफ्तर में ई-फाइलिंग सिस्टम लागू होगा। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने रविवार को यहां सचिवालय में बिजली, पेयजल, चिकित्सा एवं गुड गवर्नेंस से संबंधित समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए। बैठक में वीसी के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त एवं कलक्टरों सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने जल जीवन मिशन की संभाग स्तर पर भी कमेटी बनाने के निर्देश दिए। वहीं संभागीय आयुक्त, कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों से कहा कि तहसील एवं उपखण्ड स्तर पर रात्रि चौपाल कर आमजन की समस्याएं सुनें। रात्रि चौपाल के दौरान राजकीय सुविधा का ही उपयोग करने की हिदायत दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विद्यालय में बच्चों को पानी के परिंडे वितरित किए
गुड़ामालानी। क्षेत्र के बाण्ड गांव में बुधवार को मरुधरा वन्यजीव प्रेमी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान...
मंदिर के दर्शन करके लौटे Akhilesh Yadav, इधर BJP समर्थकों ने गंगाजल से धो दिया
मंदिर के दर्शन करके लौटे Akhilesh Yadav, इधर BJP समर्थकों ने गंगाजल से धो दिया
Infosys Share Good News | क्या यह शेयर के लिए बुल रन की शुरुआत है? | Suzlon Share | Refund Tax
Infosys Share Good News | क्या यह शेयर के लिए बुल रन की शुरुआत है? | Suzlon Share | Refund Tax