सूरजगढ़। झुंझुनूं जिले थाना क्षेत्र के घरडू की ढाणी में किसान बलबीर (45) पुत्र लालचंद ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मौत के जिम्मेदारों के नाम लिखे हैं। सूरजगढ़ थाना अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मृतक के छोटे बेटे आशीष ने मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोट लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार वीर सिंह, कर्मवीर, राजकुमार, हितेश विकास, संदीप, सुनील, प्रदीप, कुलदीप, चाचा श्योचंद व होशियार सिंह के बेटे व पोते हैं व विधायक भी इनके पक्ष में हैं। हालांकि, किसी विधायक के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। सुसाइड नोट लिखा- विधायक के सपोर्ट के कारण इन्होंने मेरे खेत का रास्ता बंद कर दिया है। कुएं की मोटर के तार काट दिए। लोरिंग मशीन खेत में नहीं जाने दे रहे हैं। मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मैं पत्नी, बच्चों से इस काम के लिए माफी चाहता हूं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। तलाशी ली तो बलबीर की जेब से एक एप्लीकेशन मिली जो थानाधिकारी के नाम लिखी हुई थी। इसमें कुएं के पानी के लिए पड़ोसियों द्वारा परेशान करने का जिक्र किया गया है तथा जान माल का खतरा बताया। यह एप्लीकेशन 11 मई को लिखी गई थी। इसके पीछे ही बलबीर ने सुसाइड नोट भी लिखा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दीया कुमारी ने 4 राज्यों में 22 , तो प्रेमचंद बैरवा ने 3 राज्यों में की 22 जनसभा
प्रदेश में दो चरणों में चुनाव सम्पन्न होने के साथ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश पदाधिकारियों और...
ઉના : બી.આર.સી ભવન ખાતે કેપ યોજવામાં આવ્યો Una#news ABDUL PATHNA #
ઉના : બી.આર.સી ભવન ખાતે કેપ યોજવામાં આવ્યો Una#news ABDUL PATHNA #
কলাইগাঁৱত বানপানীত বিধ্বস্ত হোৱা পথ মেৰামতি কৰিলে ৰাইজে
56 views, 3 likes, 0 loves, 0 comments, 0 shares, Facebook Watch Videos from Spot News Assam:...
દાહોદ જિલ્લાના ગરબાડાના અભલોડ ગામે માર્ગ અકસ્માતમાં મોટરસાઈકલ ચાલકનું મોત નીપજ્યું
દાહોદ તાલુકતાના છાપરી ગામના પટેલ ફળિયામાં રહેતા રાકેશભાઈ બાબુભાઈ પરમાર તથા શૈલેષભાઈ તેમજ કિશનભાઈ...