राजस्थान विधानसभा की समितियों से गोविंद सिंह डोटासरा को दूर रखा गया है। विधानसभा सचिव की ओर से शुक्रवार 17 मई को 15 समितियों का गठन किया गया और उन समितियों में सभापति और सदस्यों की नियुक्ति की गई। कांग्रेस के तेजतर्रार नेता गोविंद सिंह डोटासरा को एक भी समिति में स्थान नहीं दिया गया है। पहली बार विधायक बनकर आए रविंद्र सिंह भाटी, अंशुमान सिंह भाटी, डॉ शिखा बराला, अभिमन्यू सिंह पूनिया, मनीष यादव और नौक्षम चौधरी को विभिन्न समितियों में शामिल किया गया लेकिन गोविंद सिंह डोटासरा को किसी भी कमेटी में नहीं लिया गया। विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के लिए हर बार 21 अलग-अलग समितियों का गठन किया जाता है। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पिछले दिनों 4 समितियों का गठन किया था और अब 15 और समितियों का गठन किया। अब तक 19 समितियों का गठन हो चुका है। शुक्रवार को गठित 15 समितियों में से केवल 2 समितियों का सभापति कांग्रेस विधायकों को बनाया गया है जबकि शेष 13 समितियों का सभापति भाजपा विधायकों को बनाया गया है। कांग्रेस विधायकों में हरीश चौधरी को सदाचार समिति और डॉ दयाराम परमार को पर्यावरण संबंधी समिति का सभापति बनाया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मानसून में उमस से बचाएंगे ये 4 DIY Face Pack, खुजली और मुंहासों की भी नहीं होगी परेशानी
उमस और गर्मी से भरे इस बरसाती मौसम में अगर आपको भी त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान कर रही हैं,...
7499 रुपये में खरीदें 50MP AI कैमरा और 5000 mAh बैटरी वाला फोन, कमाल की है डील
POCO C65 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से कम दाम में खरीदा जा सकता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी...
Lok Sabha Elections 2024: क्या Mumbai Congress की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ लड़ेंगी चुनाव ? | Aaj Tak
Lok Sabha Elections 2024: क्या Mumbai Congress की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ लड़ेंगी चुनाव ? | Aaj Tak
प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज लेखपाल की तहरीर पर।
जनपद आजमगढ़ के तहसील सगड़ी में,प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज लेखपाल की तहरीर पर। मालूम होकि जनपद...